Move to Jagran APP

Dhanbad Rail Division: मंडल अस्पताल में जंबो आक्सीजन प्लांट चालू, सांसद पीएन सिंह ने किया उद्घाटन

धनबाद मंडल रेल अस्पताल में बड़ा आक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन गुरुवार को स्थानीय सांसद पीएन सिंह ने किया। इसके चालू हो जाने के बाद अब रेल अस्पताल में आक्सीजन की कमी नहीं होगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए रेलवे ने तैयारी की है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 02:03 PM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 02:03 PM (IST)
आक्सीजन प्लांट के पास फोटो सेशन कराते सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा और डीआरएम आशीष बंसल ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। होली के बाद देशभर में कोरोना की दूसरी लहर में भारी तबाही मचाई थी। उस वक़्त ऑक्सीजन की कमी को लेकर चारों ओर अफरा तफरी का माहौल था। लोग घुटती सांसे और कम होती जिंदगी के पल से बेहद घबराए हुए थे। कई जाने भी गई थीं। जिनके घर के सदस्य की जान गई थी, उनके घरों में मातम था। उसी वक्त देशभर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी शुरू हुई थी। अब जाकर तैयारी ने मूर्त ले लिया है। गुरुवार को धनबाद के रेलवे अस्पताल में जंबो ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत हुई। रेलवेज अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से धनबाद समेत झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैले धनबाद रेल मंडल के 22 हजार से ज्यादा रेल कर्मचारी और उनके परिवार को आपात परिस्थितियों में मदद मिल सकेगी। गुरुवार को सांसद पशुपतिनाथ सिंह , विधायक राज सिन्हा और डीआरएम आशीष बंसल ने संयुक्त रूप से रेलवे अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत की।

loksabha election banner

संसद में कहा कि रेलवे अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से संभावित तीसरी लहर से बचाव में बड़ी मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी विजन का परिणाम है रेलवे अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत हुई है। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारतीय रेल में नंबर वन कहलाने वाले धनबाद रेल मंडल ने ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कर हजारों कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों को बड़ी राहत दी है। इससे कर्मचारियों की स्वास्थ्य समस्या का हल हो सकेगा। आपात परिस्थितियों में उन्हें ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।

ऑक्सीजन प्लांट के बारे में डीआरएम आशीष बंसल ने बताया कि धनबाद रेल अस्पताल में स्थापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की छमता प्रति मिनट 500 लीटर की है। इससे हर दिन यानी 24 घंटे में 7 लाख 20 हजार लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पीएसए ऑक्सीजन प्लांट 102 डी-टाइप जंबो सिलेंडर के समतुल्य है। इस प्लांट की मदद से पाइपलाइन के जरिए 100 बेड तक ऑक्सीजन आउटलेट से जुड़ सकते हैं। इससे अस्पताल के वार्ड में इलाजरत मरीजों तक ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि न सिर्फ कोविड-19 बल्कि दूसरे मरीजों के उपचार में भी ऑक्सीजन प्लांट से काफी मदद मिलेगी। इस प्लांट के स्थापित हो जाने से रोगियों के उपचार के लिए बार-बार सिलेंडर भरने की जरूरत नहीं होगी। इससे अस्पताल में ही ऑक्सीजन की सुचारू और निरंतर आपूर्ति हो सकेगी। मौके पर एडीआरएम आशीष झा, सीनियर डीसीएम अखिलेश पांडे समेत दूसरे विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.