Jharkhand Assembly Election 2019 : झरिया में बोले सांसद पीएन सिंह- पीएम मोदी ने कश्मीर पर पाक की बोलती बंद की
भाजपा सांसद पीएन सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हमेशा के लिए पाक की बोलती बंद कर दी है। कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने से वहां के लोगों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।
धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 धनबाद के भाजपा सांसद पीएन सिंह ने कश्मीर को लेकर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हमेशा के लिए पाक की बोलती बंद कर दी है। मोदी सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद-370 (Article 370) हटाकर वर्षों से लटके मुद्दे को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। इससे वहां के लोगों को रोजगार के नये अवसर प्रदान होंगे।
सांसद ने केंद्र की मोदी व झारखंड की रघुवर सरकार की तारिफ करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से यहां के लोगों को केंद्र की कई योजनाओं का फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद कृषि योजना (Ashirwad Krishi Yojana) व पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) से राज्य के किसानों का लाभ पहुंचा है। लोग आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) के तहत मुफ्त में इलाज करा रहे हैं।
झरिया भाजपा की परंपरागत सीट : उन्होंने बुधवार को झरिया विधानसभा के चार नंबर टैक्सी स्टैंड, जियलगोरा व चासनाला में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह भी थी। इस दौरान सांसद पीएन सिंह ने कहा कि झरिया शुरू से ही भाजपा का गढ़ और परंपरागत सीट रहा है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार भी भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी रागिनी यहां से जीत कर विधानसभा पहुंचेंगी।
जेठानी पूर्णिमा नीरज सिंह से मुकाबला : झरिया में रागिनी सिंह का मुकाबला उननी ही जेठानी व कांग्रेस उम्मीदवार पूर्णिमा नीरज सिंह से है। पूर्णिमा पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की पत्नी हैं। वहीं, रागिनी भाजपा विधायक संजीव सिंह की पत्नी है, जो अभी नीरज हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं। भाजपा ने उनकी पत्नी रागिनी सिंह को इस बार उम्मीदवार बनाया है। संजीव से पहले उनकी मां कुंती सिंह भी झरिया से भाजपा की विधायक रह चुकी हैं।