Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: 15 मई तक धूप-छांव के बीच प्री मानसून की फुहारें, जानें कब शुरू होगा बरसात का माैसम

Dhanbad Weather Forecast Alert धनबाद में मई महीने में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट है। गर्मी से परेशान लोग राहत महसूस कर रहे हैं। धनबाद में 15 जून तक मानसून आने की उम्मीद है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 08:31 AM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 08:31 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: 15 मई तक धूप-छांव के बीच प्री मानसून की फुहारें, जानें कब शुरू होगा बरसात का माैसम
मई में धनबाद में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। धूप छांव के बीच धनबाद का मौसम शुक्रवार को भी सुहाना रहेगा। सुबह धूप खिलेगी। इस बीच बादलों की आवाजाही से मौसम में बदलाव भी होगा। बादल मजबूत होने से बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार तक राहत देने के बाद शनिवार से अधिकतम तापमान धीरे धीरे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने भी इसके संकेत दिए हैं। तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ेगी। हालांकि बादलों की आवाजाही फिर शुरू होने से मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। 15 मई तक धूप छांव के बीच तेज हवा चलने, बादल गरजने और बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 15 मई के बाद ज्यादा दिन झुलसाने वाले गर्मी का सामना नहीं करना होगा। जून के दूसरे हफ्ते के बाद धनबाद में मॉनसून दस्तक दे देगा। मॉनसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव की मानें तो मौजूदा परिस्थिति के अनुसार धनबाद में 15 जून तक मॉनसून पहुंचने का अनुमान है।

loksabha election banner

मई में धनबाद में सामान्य से 174% ज्यादा बारिश

प्री मानसून सीजन में मार्च-अप्रैल के दौरान धनबाद में जहां बारिश का टोटा रहा वहीं मई महीने के पहले हफ्ते में ही धनबाद में सामान्य से काफी अधिक बारिश हो गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक से 6 मई के दौरान धनबाद में 174% ज्यादा बारिश हुई है।

बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में धनबाद से भी ज्यादा बारिश

धनबाद से सटे बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा जिले की बात करें तो इन तीनों जिलों ने मई के पहले सप्ताह में हुई बारिश के मामले में धनबाद को काफी पीछे छोड़ दिया है। एक हफ्ते के दौरान गिरिडीह में 425 फीसद ज्यादा बारिश हुई। बोकारो में 262 फीसद ज्यादा बारिश हुई तो जामताड़ा में सामान्य से 224 फीसद अधिक बारिश हुई। धनबाद से सटे संताल की बात करें तो संताल के जिलों में  साहिबगंज को छोड़कर अन्य जिले बारिश के मामले में पिछड़े रहे। साहिबगंज में सामान्य से 64 फीसद ज्यादा बारिश दर्ज की गई। दुमका में सिर्फ 9 फीसद अधिक बारिश हुई। बाबा नगरी देवघर की बात करें तो देवघर में सामान्य से 18 फीसद कम बारिश हुई है। गोड्डा में 75 तो पाकुड़ में सामान्य से 74% कम बारिश दर्ज की गई है।

10 मई तक का संभावित तापमान

  • शुक्रवार अधिकतम 34 न्यूनतम 21
  • शनिवार अधिकतम  34 न्यूनतम 21
  • रविवार अधिकतम 36 न्यूनतम 22
  • सोमवार अधिकतम 38 न्यूनतम 24

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.