Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: आसमान में ढोल-नगाड़े के साथ बरस रहा मानसून, लॉकडाउन में घर बैठकर लीजिए फुहारों का मजा

Dhanbad Weather Forecast शनिवार शाम 400 बजे के बाद से बाजारों में सन्नाटा है। सोमवार सुबह 600 बजे के बाद ही बाजार खुलेंगे। झारखंड सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन किया है जिस वजह से लोग घर पर बैठकर ही संडे मना रहे हैं और मानसूनी फुहारों का मजा ले रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 05:48 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 06:28 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: आसमान में ढोल-नगाड़े के साथ बरस रहा मानसून, लॉकडाउन में घर बैठकर लीजिए फुहारों का मजा
धनबाद में मानसूनी फुहारों से माैसम हुआ सुहाना ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में Weekend Lockdown चल रहा है। इस कारण शनिवार शाम से ही लोग घरों में कैद हैं। इस बीच धनबाद में प्रवेश करने के बाद मानसून धीरे-धीरे पूरे झारखंड में रविवार को फैल गया। रविवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में मानसून पहुंच गया है। सुबह से ही मानसून के बादल आसमान में मंडरा रहे थे। अब आसमान में ढोल-नगाड़े बजने ( बादल गरजने की आवाज)  के साथ ही मानसूनी फुहारे बरसने लगी हैं। मौसम विभाग ने 17 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जता दी है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। मानसून के साथ ही ओडिशा की ओर बढ़ा लो प्रेशर का असर भी झारखंड पर दिख सकता है। लो प्रेशर की वजह से बादल गरजने के साथ बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात से सावधानी बरतनी होगी।

loksabha election banner

लॉकडाउन के बीच मानसूनी फुहारों का मजा

शनिवार शाम 4:00 बजे के बाद से बाजारों में सन्नाटा है। सोमवार सुबह 6:00 बजे के बाद ही बाजार खुलेंगे। राज्य सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन किया है जिस वजह से लोग घर पर बैठकर ही संडे मना रहे हैं और मानसूनी फुहारों का मजा ले रहे हैं। शनिवार रात को हल्दी बारिश हुई। रविवार दिन में माैसम साफ था। लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। हल्की फुहारें पड़ रही हैं।

धनबाद में अब तक 91% ज्यादा बारिश, पड़ोसी जिलों में टॉप पर जामताड़ा

एक से 13 जून तक धनबाद में हुई बारिश का रिकॉर्ड अच्छा रहा। सामान्य से 91 फीसद ज्यादा बारिश धनबाद में दर्ज की गई। जून के पहले पखवारे तक की सामान्य बारिश 58.7 एमएम होना चाहिए जो 111.9 एमएम रहा। धनबाद से सटे पड़ोसी जिलों की बात करें तो वहां भी बारिश मेहरबान रही। पड़ोसी जिलों में जामताड़ा टॉप पर है। जामताड़ा में अब तक सामान्य से 154% ज्यादा बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 64.3 एमएम की तुलना में 163.6 एमएम बारिश हो चुकी है। बोकारो में सामान्य बारिश 54 एमएम की तुलना में 24% ज्यादा यानी 67 एमएम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इसी तरह गिरिडीह में सामान्य से 10 फीसद ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। गिरिडीह में सामान्य बारिश 45 एमएम होना चाहिए जो 50 एमएम हुआ है।

  • गुरुवार 17 जून तक का संभावित तापमान
  • रविवार अधिकतम 32 न्यूनतम 25
  • सोमवार अधिकतम 31 25 न्यूनतम
  • मंगलवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25
  • बुधवार अधिकतम 30 न्यूनतम 24
  • गुरुवार अधिकतम 30 न्यूनतम 24

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.