Move to Jagran APP

Weekly News Roundup Dhanbad: गुरु जी ! आप आइए; सूदखोरों से तो हम निपट लेंगे, इस तंत्र से बचाइए

Weekly News Roundup Dhanbad न्यायालय में जाइए तो काला कोट पहने लोग वकालत में मशगूल नजर नहीं आएंगे। बार एसोसिएशन का चुनाव जो हो रहा है। इसमें वो सब हो रहा है जो दूसरे चुनावों में होता है। होर्डिंग्स लगे हैैं। पोस्टर वार हो रहा है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 04:21 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 05:45 AM (IST)
Weekly News Roundup Dhanbad: गुरु जी ! आप आइए; सूदखोरों से तो हम निपट लेंगे, इस तंत्र से बचाइए
झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन ( फाइल फोटो)।

धनबाद [ अश्विनी रघुवंशी ]। Weekly News Roundup Dhanbad  दिशोम गुरु शिबू सोरेन। कोयलांचल के टुंडी में महाजनी प्रथा के खिलाफ उन्होंने विद्रोह किया था। इसी विद्रोह ने दिशोम गुरू की अलग पहचान दी। उनके पुत्र हेमंत सोरेन अभी झारखंड के मुख्यमंत्री हैैं। विडंबना देखिए, इसी कोयलांचल में महाजनों के अत्याचार के कारण तीन लोगों ने जान दे दी। जोड़ा फाटक के प्रेमनगर में रहने वाले मनोज कुमार साव ने सूदखोरों के कारण फांसी लगाई। विक्ट्री के रहने वाले कोयला कर्मचारी सत्येंद्र ने भी सूदखोरों के कारण खुद अपनी जीवन लीला खत्म की। इससे भी दर्दनाक मौत बोर्रागढ़ में रहने वाले कोयला कर्मचारी कपिल मुनि की हुई। सूदखोरों ने इतना आतंकित किया कि वे ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दिए। न प्रशासन ने गौर किया न पुलिस ने कार्रवाई की। सूदखोरों को राजनीतिक संरक्षण जो है। सो, महाजनी प्रथा से बचने के लिए लोग दिशोम गुरु को याद कर रहे हैैं। 

loksabha election banner

सियासत में भूल गए वकालत

न्यायालय में जाइए तो काला कोट पहने लोग वकालत में मशगूल नजर नहीं आएंगे। बार एसोसिएशन का चुनाव जो हो रहा है। इसमें वो सब हो रहा है, जो दूसरे चुनावों में होता है। होर्डिंग्स लगे हैैं। पोस्टर वार हो रहा है। न्यायालय परिसर में न्यायिक कागजात से अधिक उम्मीदवारों के पंपलेट दिख रहे हैैं। मगर, वो चुनाव क्या जिसमें पेट पूजा न हो। रोजाना कही न कही भोज-भात। होली मिलन के बहाने खस्सी-भात का दौर चल रहा है तो बड़े होटलों में बैठकी भी। कई वकीलों ने घर पर रात का भोजन बनवाना बंद कर दिया है। जय गुरुदेव के उपनाम से विख्यात राधेश्याम गोस्वामी तीसरी बार अध्यक्ष बनने के लिए मुस्कराते चेहरे के साथ हर आमंत्रण पर हाजिर हैैं। सीधे मुकाबले में अमरेंद्र सहाय उनकी तगड़ी घेराबंदी में लगे हैैं। वैसे, अभी असल गुरुदेव मतदाता है। देखते जाइए, गुरुदेव क्या कमाल करते हैैं। 

हमें भी हीरोइन बना दीजिए

प्रकृति के अनुपम सौंदर्य को समेटा मैथन डैम। जहां तक निगाह जाय, वहां तक जल ही जल। यहां भोजपुरी फिल्म दिल तुझको पुकारे की शूटिंग चल रही है। प्रोड्यूसर श्याम सुंदर पासवान यही के हैैं। जानते थे कि फिल्म की शूटिंग के लिए कम खर्च में इतनी खूबसूरत जगह कहां मिलेगी। अभिनेता किशोर सम्राट एवं अभिनेत्री तनुश्री ने मैथन डैम में नौका विहार के दौरान कुछ दृश्य फिल्माए तो किनारे दर्जनों युवतियां उन्हें निहार रही थी। भोजपुरी फिल्मों के हास्य कलाकार के के गोस्वामी उर्फ लिलीपुट से कुछ युवतियों ने अनुरोध किया कि उन्हें भी हीरोइन बनने का एक मौका दिला दीजिए। हीरोइन बनने की चाह रखने वाली कई युवतियों की सूरत एवं काया किसी नामचीन अभिनेत्री से कम नहीं। शूटिंग के दौरान दर्जनों युवा भी रोजाना कपड़ा झाड़ कर सुबह से शाम तक घूम रहे हैैं कि शायद किसी पारखी की नजर पड़ जाय। 

हर्ष की जगह विषाद में रागिनी

बाहुबली राजनीतिक घराने सिंह मेंशन की बहू रागिनी सिंह हर्ष की जगह विषाद में हैैं। चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या के मुकदमे में फंसे झरिया के पूर्व विधायक रहे उनके पति संजीव सिंह को धनबाद से दुमका जेल भेज दिया गया है। निचली अदालत ने वापस धनबाद जेल लाने का आदेश दिया तो इस फैसले के खिलाफ सरकार झारखंड हाईकोर्ट में चली गई। इस मसले पर रागिनी सिंह उलझी हुई थी कि उन्हें भी चमकाने की कोशिश हो गई। रागिनी का आरोप है कि अपने आवास से चिरकुंडा जाने के दौरान देवली के नजदीक झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह के देवर हर्ष सिंह ने उन्हें स्वचालित हथियार दिखाया, गाड़ी का पीछा किया। पुलिस अनुसंधान में यह बात आई कि गाड़ी हर्ष सिंह की थी। उसमें हर्ष सिंह थे या नहीं, इसकी जांच जारी है। अब सरकार बेगानी है तो रागिनी क्या करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.