Move to Jagran APP

कोरोना काल में भाजपा का एक साल बेमिसाल अभियान, वाट्सएप ग्रुप में फॉरवर्ड किया जाएगा उपलब्धियों का ब्योरा Dhanbad News

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा करने पर पार्टी उपलब्धियों का ब्योरा जन-जन तक ले जाएगी। इस अवसर पर पहली बार वीडियो संवाद के जरिए रैली की जाएगी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 01:22 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 08:28 PM (IST)
कोरोना काल में भाजपा का एक साल बेमिसाल अभियान, वाट्सएप ग्रुप में फॉरवर्ड किया जाएगा उपलब्धियों का ब्योरा Dhanbad News
कोरोना काल में भाजपा का एक साल बेमिसाल अभियान, वाट्सएप ग्रुप में फॉरवर्ड किया जाएगा उपलब्धियों का ब्योरा Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। 30 मई को केंद्र की मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा कर लेगी। इस एक वर्ष में सरकार के कार्यकलापों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी पार्टी ने कर ली है। मंगलवार को राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने वेबीनार के जरिए कार्यकर्ताओं को इसका खाका उपलब्ध कराया है। प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों के अलावा सभी जिलाध्यक्ष भी बैठक में शामिल थे।

loksabha election banner

धनबाद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, भाजपा तीन तरह के कार्यक्रम आयोजित कर एक साल बेमिसाल अभियान चलाएगी। इसके तहत घर-घर जाकर सरकार के प्रमुख कार्यों का लेखा-जोखा देने वाले पत्रक बांटे जाएंगे। वीडियो क्लिप भी बनाया गया है। स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भाजपा कार्यकर्ता वाट्सएप ग्रुप तैयार करने में लग गए हैं। केंद्र से वीडियो क्लिप मिलते ही इसे सभी ग्रुपों में फारवर्ड कर दिए जाएंगे।

पूरे देश में होगी वेबीनार के जरिए रैली : तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण रैली करना है। कोरोना संक्रमण के डर से यह रैली भी वेबीनार के जरिए ही होगी। अभी तक पार्टी की बैठकें ही इसके जरिए होती रही थी जिसमें कुछ दर्जन लोग मौजूद रहते थे। पहली बार लगभग 1000 लोगों को जोड़ कर वीडियो संवाद के जरिए रैली की जाएगी। इसमें सरकार के प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा।

इन उपलब्धियों पर दिया जाएगा जोर : तीन तलाक विधेयक पारित करवाना, अनुच्छेद 370 की व 35ए का समाप्त किया जाना, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों का गठन, राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू करवाना, सीएए विधेयक पास करवाना आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.