Weather Update : तेज धूप के बाद शाम को बदला धनबाद-गिरिडीह का मौसम, तेज आंधी के साथ गरजेंगे बादल Dhanbad News
Weather Update दिनभर कड़ी धूप के बाद शाम से धनबाद का मौसम करवट ले सकता है। तेज आंधी के साथ वज्रपात की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
धनबाद, जेएनएन। Weather Update दिनभर कड़ी धूप के बाद शाम से धनबाद का मौसम करवट ले सकता है। तेज आंधी के साथ वज्रपात की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी सूचना के मुताबिक अगले दो-तीन घंटे में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इस दौरान कई हिस्से में तेज बादल गरजने के साथ वज्रपात का भी अनुमान है। धनबाद के साथ-साथ यहां से सटे गिरिडीह में भी शाम से आबोहवा में परिवर्तन के आसार हैं।
काल वैशाखी की संभावना बढ़ी : 15 अप्रैल से 15 मई तक काल वैशाखी का समय रहता है। इस दौरान एकाएक तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश भी होती है। अब इसकी भी संभावना बढ़ गयी है।
21 तक उत्तर पूर्वी जिलों में आंधी बारिश का अनुमान : मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर पूर्वी जिलों में 21 अप्रैल तक आंधी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। इनमें धनबाद के साथ गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज शामिल हैं।