Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना के बाद देवघर शहर में भड़का जनाक्रोश, पुलिस पर हमला

देवघर शहर में सड़क दुर्घटना के बाद भारी बवाल हुआ। बोलरे के धक्के से बाइक चालक और उसपर सवार घायल हो गए। इसके बाद भीड़ ने बोलेरे सवाल दो लोगों को पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। बचाने गई पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 02:55 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 02:55 PM (IST)
सड़क दुर्घटना के बाद देवघर शहर में भड़का जनाक्रोश, पुलिस पर हमला
देवघर में पुलिस से भिड़ती भीड़ ( फोटो साैजन्य)।

जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर शहर की घटना है। जटाही रोड में देवघर की ओर से आ रहा एक बोलेरो ने सामने से आ रहे बाइक में जोरदार धक्का मार दिया जिससे बाइक पर सवार चंदन महथा और उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने बोलेरो सवार दो लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और उसकी धुनाई बगल के एक घर में ले जाकर करने लगे। तभी गश्ती में निकली पीसीआर वैन को घटना की जानकारी मिली और उसने उन दोनों युवक को पब्लिक से छुड़ाकर पीसीआर वैन में बिठा लिया। इसके बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस वैन पर हमला कर दिया।

loksabha election banner

लोगों का कहना था कि पुलिस युवकों को बचा रही है। पुलिस युवकों को हमलोगों के हवाले कर दे। लोगों के बढ़ते आक्रोश और माहौल को बिगड़ता देख दो तीन थाना से सुरक्षा बलों को बुला लिया गया। पुलिस पर पथराव करने के बाद पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। जिसमें दो महिला चोटिल हो गयी। महिलाएं पुलिस से उलझ गयी। एसडीपीओ पवन कुमार उस महिला को समझाने की कोशिश कर रहे थे पर वह अपने आपा से बाहर हो गयी थी। भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गयी। इस बीच तकरीबन एक घंटा तक सड़क जाम रहा। पुलिस को बोलेरो से लाठी, रड मिला है। पुलिस दोनों युवकों को नगर थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है कि वह कहां जा रहे थे और वाहन में रड और लाठी क्यों रखा था?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.