Move to Jagran APP

Jharkhand: भाकपा (माले) विधायक विनोद सिंह ने खुद को किया होम क्वारंटाइन, समर्थक चिंतित

गिरिडीह जिले के बगोदर से तीसरी बार विधायक विनोद सिंह ने खुद अस्वस्थ होने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। विधायक को बुखार है।

By Edited By: Published: Thu, 16 Apr 2020 06:16 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 08:45 AM (IST)
Jharkhand: भाकपा (माले) विधायक विनोद सिंह ने खुद को किया होम क्वारंटाइन, समर्थक चिंतित
Jharkhand: भाकपा (माले) विधायक विनोद सिंह ने खुद को किया होम क्वारंटाइन, समर्थक चिंतित

बगोदर, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच भाकपा (माले) के विधायक विनोद सिंह ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। यह सूचना उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की है। इसके बाद से सिंह के समर्थन और पूरे झारखंड में भाकपा माले के नेता-कार्यकर्ता चिंतित हो उठे हैं। झारखंड विधानसभा में सिंह भाकपा (माले) के इकलाैते विधायक हैं। 

loksabha election banner

गिरिडीह जिले के बगोदर से तीसरी बार विधायक विनोद सिंह ने गुरुवार को खुद अस्वस्थ होने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। विधायक को बुखार है। सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिन्हा ने कहा कि विधायक के बीमार पड़ने की सूचना मिली है। शुक्रवार को उनकी जांच की जाएगी। फिलहाल वो होम क्वारंटाइन पर चले गए हैं।

फेसबुक वाल पर विधायक ने लिखा है कि साथियों मैं थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। अत: अगली सूचना तक कृपया हमसे मिलने घर न आएं। मैं भी बाहर नहीं निकल पाऊंगा। मोबाइल जिम्मेवार साथी उठाते रहेंगे। उनसे बात होती रहेगी। कोई अति आवश्यक स्थिति हो तो मुझे एसएमएस करें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि ग्राम-पंचायत के आधार पर बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों का शहर के आधार पर विस्तृत विवरण तैयार रखें ताकि डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जा सके। विधायक के साथ रहनेवाले माले नेता संदीप जयसवाल ने कहा कि विधायक लगातार जनता को मदद पहुंचाते रहे हैं। थकान के कारण उन्हें बुखार हो गया है। उनके चाहनेवालों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.