Move to Jagran APP

किसी भी हाल में पेलोडिंग नहीं होने देंगे: विनोद सिंह

बाघमारा आरओएम के डीओ पर पेलोडर लोडिग के खिलाफ आंदोलन पर उतरे ब्लॉक दो क्षेत्र के

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:19 AM (IST)
किसी भी हाल में पेलोडिंग नहीं होने देंगे: विनोद सिंह
किसी भी हाल में पेलोडिंग नहीं होने देंगे: विनोद सिंह

बाघमारा: आरओएम के डीओ पर पेलोडर लोडिग के खिलाफ आंदोलन पर उतरे ब्लॉक दो क्षेत्र के असंगठित मजदूरों से मिलने बगोदर के विधायक विनोद सिंह शनिवार को पहुंचे। वे नदखरकी, बेनीडीह, जमुनिया कोल डंप जाकर मजदूरों की समस्याएं सुनी। विधायक ने कहा कि जब सरकार पूरे देश में इस संकट की घड़ी में मजदूरों को रोजगार देने की घोषणा कर रही है तो फिर लोकल सेल मजदूरों के साथ दोहरा नीति क्यों अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 35 वर्षों से इन कोल डंपों में मजदूर लदाई का काम करते है। पूरी जिदगी इसी पर लगा दिया। अगर इनको बेरोजगार किया गया तो मजदूरों का विनाश होगा। ठेका कंपनियों का विकास होगा। इसके खिलाफ जो लड़ाई यहां के मजदूरों ने शुरू किया है हम उसके साथ हैं। पेलोडर से किसी भी स्थिति में ट्रकों पर कोयला लदाई नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार से भी बात की जाएगी। मौके पर बलदेव वर्मा, विजय भुइयां, परमेश्वर भुइयां, मनोज रजवार, सीताराम भुइयां, सोमरी देवी, चंचला देवी आदि थी। यहां से विधायक बेनीडीह साइडिग गए, जहां बीसीकेयू के बैनर तले क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे मजदूरों ने मिले। नेतृत्व कर रहे यूनियन नेता जेके झा को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। ===

loksabha election banner

सभा की सूचना पर पहुंची पुलिस

--- नदखरकी कोल डंप में सभा की सूचना पर बाघमारा पुलिस वहां पहुंची। पुलिस अधिकारी ने सभा की वीडियोग्राफी की। पुलिस को सूचना थी कि बलदेव वर्मा सभा कर रहे हैं। विधायक की उपस्थिति देख पुलिस सभा होने तक वहीं रुकी रही। विधायक विनोद सिंह ने कहा कि यहां कोई सभा नहीं हो रही है। वे मजदूर भाइयों से मिलने आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.