Move to Jagran APP

झरिया के सवालों को संजीव सिंह ने दी आवाज, मंत्री-मुख्यमंत्री से मिले Dhanbad News

विधायक संजीव सिंह बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद हैं। इस दारैान जब भी विधानसभा सत्र में भाग लेने को माैका मिलता है झरिया के सवालों को आवाज देते हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 07:58 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 07:58 AM (IST)
झरिया के सवालों को संजीव सिंह ने दी आवाज, मंत्री-मुख्यमंत्री से मिले Dhanbad News
झरिया के सवालों को संजीव सिंह ने दी आवाज, मंत्री-मुख्यमंत्री से मिले Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा का अंतिम और मानसून सत्र में राजनीति करने को मिले माैके को झरिया के विधायक संजीव सिंह ने हाथ से जाने नहीं दिया है। उन्होंने झरिया की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास से लेकर मंत्री और सचिवों तक से मुलाकात कर अपनी बातें रखीं।

loksabha election banner

झरिया के विधायक संजीव सिंह बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में 11 अप्रैल 2017 से जेल में बंद हैं। इस दारैान कोर्ट के आदेश पर जब भी विधानसभा सत्र में भाग लेने को माैका मिलता है वह विधानसभा में झरिया के सवालों को उठाते हैं। 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। जेल से सत्र में भाग लेने पहुंचे विधायक ने जल्द से जल्द झरिया में आरएसपी कॉलेज खोलने की मांग उठाई। साथ ही इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से भी बात की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार को फोन कर आरएसपी कॉलेज के लिए जल्द से जल्द जमीन की बाधा दूर करने और बीसीसीएल से बात करने को कहा।

शुक्रवार को झरिया विधायक संजीव सिंह ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से मिले। उन्होंने मंत्री से झरिया के चासनाला में चल रहे स्वास्थ्य केंद्र को जल्द से जल्द बनियाहीर स्थित भवन में स्थानांतरित करने की मांग की। विधायक ने कहा कि बनियाहीर में स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित हो जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। मंत्री ने उन्हें सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। विधायक विधानसभा के सत्र में भाग लेने रांची गए हुए थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.