Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: बीच चुनाव नीरज हत्याकांड का बेताल डाल पर, संजीव ने कहा-हर्ष ने कराई हत्या

नीरज के परिवार के लोग आरोप लगाने लगे थे कि हत्या मैंने कराई है। यह सुनने के बाद अस्पताल कैसे जाता? नीरज की हत्या से उन्हें गहरा सदमा लगा। मानसिक संतुलन बिगड़ गया।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 08:34 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 08:34 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: बीच चुनाव नीरज हत्याकांड का बेताल डाल पर, संजीव ने कहा-हर्ष ने कराई हत्या
Jharkhand Assembly Election 2019: बीच चुनाव नीरज हत्याकांड का बेताल डाल पर, संजीव ने कहा-हर्ष ने कराई हत्या

धनबाद, जेएनएन। अब जब झरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया जोर पकड़ रही कांग्रेस नेता पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का बेताल भी डाल पर आ गया है। नीरत की हत्या के आरोप में दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद झरिया के विधायक संजीव सिंह ने बुधवार को बताैर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन किया। इस माैके पर उन्होंने नीरज के माैसेरे भाई हर्ष सिंह पर बड़ा हमला बोला। कहा-हर्ष ने ही नीरज की हत्या कराई। सीबीआइ जांच हो तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

loksabha election banner

झरिया विस सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन करने आए विधायक संजीव सिंह ने बुधवार को कहा कि नीरज सिंह मेरा भाई था। उसको मारने के बारे में सोच भी नहीं सकता था। उन्हें शक है कि नीरज की हत्या हर्ष सिंह ने कराई है। उसकी मौत से सबसे अधिक फायदा हर्ष को हुआ है। सीबीआइ जांच हो तो सच सामने आ जाएगा। उन्हें राजनीतिक साजिश के कारण इस मामले में फंसाया गया। संजीव ने कहा कि नीरज को गोली मारने की सूचना मिली तो उसे देखने अस्पताल जाना चाहता था। उसी दौरान मीडिया के लोगों से सूचना मिली कि नीरज के परिवार के लोग आरोप लगाने लगे थे कि हत्या मैंने कराई है। यह सुनने के बाद अस्पताल कैसे जाता? नीरज की हत्या से उन्हें गहरा सदमा लगा। मानसिक संतुलन बिगड़ गया। आज भी उसका इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नीरज जीवित थे तो उनके घर में एकलव्य सिंह पर गोली चलाई गई थी। भाई ने उस पर गोली चलाई थी। वह घटना जेहन में बार-बार आती है। इसी वजह से शंका होती है कि हर्ष ने मुन्ना बजरंगी के साथ मिलकर नीरज को मरवा दिया। यह भी कहा कि धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर को हर टेंडर में दो फीसद कमीशन चाहिए। पूर्णिमा सिंह को जानकारी लेनी चाहिए कि नगर निगम में कितना फंड आता है। अपने देवर से कागजात मंगवा लें। पता चलेगा कि उनके रिश्तेदार ने राजा तालाब के सौंदर्यीकरण में दो करोड़ का घोटाला किया। बोले- रघुकुल के लोग दस साल तक धनबाद नगर निगम में डिप्टी मेयर थे। झरिया के लोगों को पानी ही दे देते। उन्होंने कहा कि झरिया के जलसंकट पर सीएम और मेयर को पत्र दिया था। उसके बाद 296 करोड़ की जलापूर्ति योजना स्वीकृत की गई। चासनाला में भी मेयर और उनके साझा प्रयास से जलापूर्ति परियोजना पर काम चल रहा है।

संजीव ने कहा- डीजीएमएस ने रिपोर्ट दी थी कि आरएसपी कॉलेज को खतरा है। झरिया में किसी को मरते नहीं देख सकता था। इसलिए विधानसभा में कहा था, मुख्यमंत्री को भी लिखकर दिया कि अधिक खतरा है तो आरएसपी कॉलेज शिफ्ट करा दीजिए। अनुरोध किया तो बीसीसीएल ने आरएसपी कॉलेज के लिए 11 एकड़ जमीन दी।

सिंह मैंशन और सूर्यदेव सिंह का नाम बेच रहे हर्षः संजीव ने कहा- हर्ष के अलावा रघुकुल के कुछ लोग सिंह मैंशन और सूर्यदेव सिंह का नाम बेच रहे हैं। कहीं भी फोन कर हर्ष द्वारा कहा जाता है कि सिंह मैंशन से बोल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन पर या मां कुंती सिंह पर रंगदारी का एक भी केस नहीं है। आज झरिया, सरायढेला एवं धैया के लोग रंगदारी से त्रस्त हैं। पूछिए कि कौन लोग रंगदारी मांगते हैं। उनका इशारा रघुकुल के लोगों पर था। संजीव ने कहा- अब यही चाहत है कि हर जन्म में रागिनी उनकी जीवन संगिनी हो।

ध्यान भटकाने की कोशिशः इधर विधायक संजीव सिंह के बयान को हर्ष सिंह ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि विधायक संजीव सिंह ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कारण वह विधवा विलाप कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.