Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly में गूंजा संजीव को दुमका जेल भेजने का मुद्दा, सरकार की कार्यशैली पर राज ने उठाया सवाल

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने टोकाटाकी के बीच इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि इसे पार्टी के साथ न जोड़ा जाए। संजीव पूर्व विधायक रहे हैं। उन्हें धनबाद से गलत तरीके से दुमका केंद्रीय कारा भेजा गया। काराधीक्षक ने कहा कि यह कारा महानिरीक्षक के कहने पर किया गया।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 07:50 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 05:30 AM (IST)
Jharkhand Assembly में गूंजा संजीव को दुमका जेल भेजने का मुद्दा, सरकार की कार्यशैली पर राज ने उठाया सवाल
झारखंड विधानसभा में पूर्व विधायक संजीव सिंह का मामला उठाते विधायक राज सिन्हा।

धनबाद, जेएनएन। पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद मंडलकारा से दुमका केंद्रीय कारा भेजे जाने का मामला सोमवार को विधानसभा में उठाया गया। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने टोकाटाकी के बीच इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि इसे पार्टी के साथ न जोड़ा जाए। संजीव सिंह भाजपा के नेता व पूर्व विधायक रहे हैं। उन्हें धनबाद से गलत तरीके से दुमका केंद्रीय कारा भेजा गया। धनबाद के काराधीक्षक ने कहा कि यह कारा महानिरीक्षक के कहने पर किया गया है। 25 फरवरी को धनबाद कोर्ट ने इसे गलत ठहराते हुए हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का उल्लंघन बताते हुए उन्हें धनबाद लाने को कहा गया। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह गलत किया गया है और इससे सरकार की कार्यप्रणाली का पता चलता है।

loksabha election banner

बता दें कि विधायक ने 25 फरवरी को रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित महाधरना में भी इस मामले को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया था। उसी दिन अदालत ने भी संजीव को वापस धनबाद लाने का आदेश दिया था। महाधरना में बिना नाम लिए इस मामले पर वक्ताओं ने झरिया विधायक पर तोहमत जड़ा था। हालांकि अदालत के आदेश के बावजूद संजीव सिंह अभी तक धनबाद नहीं लाए गए हैं लेकिन विधायक राज सिन्हा ने अपना वादा पूरा किया और विधानसभा में जोरदार तरीके से इस मुद्दे को रखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.