Move to Jagran APP

Sindri Jharkhand Vidhan Sabha Election 2019 : बागी BJP विधायक का इस्तीफा, झामुमो के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव Dhanbad News

भाजपा से टिकट कटने से नाराज विधायक फूलचंद मंडल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चर्चा है कि फूलचंद अब झामुमो के टिकट पर सिंदरी विधानसभा के चुनावी रण में उतरेंगे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 12:26 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 12:26 PM (IST)
Sindri Jharkhand Vidhan Sabha Election 2019 : बागी BJP विधायक का इस्तीफा, झामुमो के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव Dhanbad News
Sindri Jharkhand Vidhan Sabha Election 2019 : बागी BJP विधायक का इस्तीफा, झामुमो के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। Sindri Jharkhand Vidhan Sabha Election 2019 सिंदरी से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे विधायक फूलचंद मंडल ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि फूलचंद झारखंड मुक्ति मोर्चा से सिंदरी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। चर्चा है कि उनकी झामुमो से बातचीत चल रही है।

loksabha election banner

इससे पहले फूलचंद मंडल ने बुधवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ बरवाअड्डा में बैठक की थी। गुरुवार को भी उन्होंने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए भोज का आयोजन किया था। उन्होंने आज विधिवत पत्र लिखकर भाजपा से इस्तीफा की घोषणा की है।

सांसद पीएन सिंह के सामने भी दर्ज कराई अपनी नाराजगी

गौरतलब है कि भाजपा ने विधायक फूलचंद मंडल का टिकट काटकर इंद्रजीत महतो को सिंदरी के चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा से टिकट कटने पर विधायक फूलचंद के समर्थकों में खासी नाराजदी देखी गई। विधायक समर्थक धनबाद सांसद पीएन सिंह के सामने भी अपनी नाराजगी दर्ज करा चुके हैं।

फूलचंद झामुमो के टिकट पर पहली बार बने थे विधायक

बता दें कि 2014 से पहले फूलचंद मंडल झामुमो में थे। उन्होंने 2009 का विधानसभा चुनाव झामुमो के टिकट पर लड़ा था और जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि, 2014 के बदले सियासी समीकरण को भांपते हुए फूलचंद भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा के टिकट से चुनाव जीतकर विधायक बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.