महिला नेता से दुष्कर्म की कोशिश मामले में विधायक ढुलू को मिलेगा पुलिस पेपर, कोर्ट ने दिया आदेश Dhanbad News
धनबाद जिला भाजपा कमेटी की एक पूर्व महिला पदाधिकारी ने विधायक पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। हाई कोर्ट के आदेश पर विधायक के खिलाफ पुलिस ने चार अक्टूबर 2019 को प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में पीडि़ता का अदालत में बयान कराया गया था।
धनबाद, जेएनएन। धनबाद भाजपा की पूर्व महिला पदाधिकारी के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में अदालत में सुनवाई हुई। अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की अदालत ने आरोपित बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो को पुलिस पेपर प्रदान करने का निर्देश देते हुए सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित कर दी। विधायक की ओर से वरीय अधिवक्ता एनके सविता एवं राधेश्याम गोस्वामी ने पैरवी की।
धनबाद जिला भाजपा कमेटी की एक पूर्व महिला पदाधिकारी ने विधायक पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। हाई कोर्ट के आदेश पर विधायक के खिलाफ पुलिस ने चार अक्टूबर 2019 को प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में पीडि़ता का अदालत में बयान कराया गया था। इसमें पीडि़ता ने कहा था कि नवंबर 2015 में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के टुंडू गेस्ट हाउस में ढुलू महतो ने उनके शरीर को छुआ था और जबरन उनके साथ गलत काम किया था। इस मामले में फिलहाल विधायक जमानत पर हैं। वह पुलिस द्वारा केस में प्रस्तुत कागजातों की मांग के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। इस मामले में सुनवाई के बाद सोमवार को कोर्ट ने पुलिस कागजात विधायक को साैंपने का आदेश दिया।