शादी घर से लाैट रही नाबालिग से दबंग ने किया दुष्कर्म, कपड़े के दाग ने की चुगली तो मामला पहुंचा थाना Bokaro News
आरोपी राजेश महतो गांव में बड़े परिवार से आता है और दबंग भी है। वहीं पीड़ित छात्रा गरीब परिवार से है। छात्रा की मां ने बड़ी मुश्किल से हिम्मत जुटाकर मंगलवार की शाम को चतरोचट्टी थाने में दुष्कर्म की पूरी घटना की जानकारी दी।
बेरमो, जेएनएन। बोकारो जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। इसमें एक बच्ची के बाप ने एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। 15 वर्षीय किशोरी अपने गांव में ही रात आठ बजे के लगभग एक शादी समारोह से घर लौट रही थी। तभी गांव के 25 वर्षीय राजेश महतो ने पीछे से उसे पकड़ लिया और कपड़े से उसका मुंह बंद कर खेत की ओर ले गया। फिर वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी भी दी कि इसकी जानकारी किसी को दी तो जान मार देंगे। छात्रा जब घर गई तो पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन उसके कपड़े में मिट्टी के दाग देखकर घर वालों ने जब पूछा तो छात्रा ने डर से सारी बात बता दी। इसके बाद यह मामला थाना पहुंचा।
गांव के दबंग परिवार का बिगड़ैल
आरोपी राजेश महतो एक बच्ची का पिता है। वह गांव में बड़े परिवार से आता है और दबंग भी है। वहीं पीड़ित छात्रा गरीब परिवार से है। छात्रा की मां ने बड़ी मुश्किल से हिम्मत जुटाकर मंगलवार की शाम को चतरोचट्टी थाने में दुष्कर्म की पूरी घटना की जानकारी दी और कार्रवाई करने की मांग की है। इसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। अभी तक राजेश महतो पुलिस की पकड़ से बाहर है।
नक्सलियों का राज
नाबालिग से जिस इलाके में दुष्कर्म हुआ है वह नक्सल प्रभावित है। इस इलाके में पुलिस से ज्यादा नक्सलियों का राज चलता है। उसके डर लोग बोल नहीं पाते हैं। इसका लोग गलत फायदा भी उठाते हैं। नाबागिल के साथ दुष्कर्म के बाद जान मारने की धमकी दी गई। इस कारण पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। लेकिन उसके कपड़े पर लगे मिट्टी के दाग को देख घरवालों ने पूछा तो वह सबकुछ बताने दी। इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि पीड़िता का आवेदन मिल गया है। तत्काल आरोपी की खोजबीन की गई, मगर वह फरार है। बुधवार को छात्रा की मेडिकल जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।