Move to Jagran APP

Jharkhand Crime News: चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, केस करने पर जिंदा जलाने की धमकी

नाबालिग की मां ने बताया कि पांचू घोष उसके घर आया। पुत्री को चाकू दिखाकर जबरन अपने घर ले गया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। इस बीच हमारी छोटी बेटी भी दौड़कर उन दोनों के पीछे गई थी। उसे आरोपित ने पीटा।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 11:35 AM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 11:35 AM (IST)
Jharkhand Crime News: चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, केस करने पर जिंदा जलाने की धमकी
नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया ( प्रतीकात्मक फोटो)।

राजमहल, जेएनएन। झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल इलाके के एक गांव की किशोरी को क्षेत्र के ही पांचू घोष नामक युवक ने जबरन अपने घर ले जाकर सोमवार की शाम दुष्कर्म किया। साथ ही केस करने पर जिंदा जला डालने की धमकी दी। नाबालिग की मां ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। दूसरी ओर गोड्डा के बोआरीजोर की एक महिला के साथ बोरियो में रेलवे लाइन के किनारे दुष्कर्म किया गया है।

loksabha election banner

चाकू दिखाकर जबरन घर ले गया

नाबालिग की मां ने बताया कि पांचू घोष उसके घर आया। पुत्री को चाकू दिखाकर जबरन अपने घर ले गया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। इस बीच हमारी छोटी बेटी भी दौड़कर उन दोनों के पीछे गई थी। उसे आरोपित ने पीटा। बड़ी बेटी के शोर मचाने पर कई ग्रामीण पहुंच गए तो आरोपित अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। हम उस समय  खेत में गेहूं काटने गए थे। लौटने पर सारी जानकारी मिली तो कुछ ग्रामीणों के साथ आरोपित के घर गई। आरोपित से लड़की से शादी करने को कहा। मगर उसके स्वजन यह सुन भड़क गए और हम लोगों को गाली देकर भगा दिया। कुछ देर बाद पांचू के स्वजन  क्षेत्र के भोला यादव, साधन यादव, पवन यादव को लेकर हमारे घर आए और कहा कि केस किया तो परिवार के हर व्यक्ति को जान से मार देंगे। जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली दी। थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है। छानबीन कर रहे हैं। इधर कई महिलाओं ने एसडीपीओ के पास जाकर न्याय की गुहार की है।

बोरियो में रेल लाइन के किनारे महिला से दुष्कर्म
गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ सोमवार को बोरियो में दुष्कर्म किया गया। महिला ने बताया कि बोरियो के पथरा मांझी टोला के सिरिल सोरेन ने उसके साथ गलत काम किया। वह अपनी ससुराल से बोरियो आ रही थी। यहां के जिरूल मैदान के पास सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सिरिल सोरेन अपने एक अन्य साथी के साथ मिल गया। उससे कहा कि बाइक से बोरियो छोड़ देगा। वह बाइक पर बैठ गई तो वह उसे तेलो ले गया। यहां रेल लाइन के किनारे ले जाकर सिरिल ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी जारन्नाथ पान ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.