Move to Jagran APP

दुष्कर्म के बाद नाैवीं की छात्रा निकली गर्भवती, गिरिडीह पुलिस की जांच में सामने आई पुरानी कहानी

Giridih Misdeed Case छात्रा की मां ने कहा कि 21 अगस्त को उसकी बेटी बकरी चराने जंगल गई थी। वहां गांव के ही सुनील दास ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पहले भी आरोपित युवक शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण कर चुका था।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 11:57 AM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 12:07 PM (IST)
दुष्कर्म के बाद नाैवीं की छात्रा निकली गर्भवती, गिरिडीह पुलिस की जांच में सामने आई पुरानी कहानी
दो बच्चों के पिता ने छात्रा से किया दुष्कर्म ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, खोरीमहुआ (गिरिडीह)। गिरिडीह जिले के घोड़थंबा स्थित एक गांव में दो बच्चों के पिता ने नौवीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना 21 अगस्त की है। अबतक लोग समाज के ही स्तर पर मामले का निपटारा करने की पहल कर रहे थे, लेकिन जैसे ही छात्रा ने बताया कि वह गर्भवती है तो समझौता कराने वालों ने अपने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद रविवार को पीडि़ता की मां ने घोड़थंबा ओपी में आवेदन देकर इसकी शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित युवक सुनील दास को गिरफ्तार कर लिया है।

prime article banner

बकरी चलाने के दाैरान जंगल घटी घटना

छात्रा की मां ने कहा कि 21 अगस्त को उसकी बेटी बकरी चराने जंगल गई थी। वहां गांव के ही सुनील दास ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह जंगल बकरी चराने गई तो वहां उसने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद सामने को लेकर पंचायती हुई। लडकी का कहना था कि अगर आरोपित शादी करता है तो वह पुलिस में शिकायत नहीं करेगी।

पहले के दुष्कर्म से ठहरा गर्भ

दुष्कर्म के बाद यह बात सामने आई पीड़िता गर्भवती है। आरोपित में छात्रा के साथ पहले भी दुष्कर्म किया था। इसके बाद युवक ने शादी का प्रलोभन दिया। तब लड़की चुप हो गई। इसका फायदा उठाकर वह यौन शोषण करता रहा। लड़की शादी का दबाव बना रही थी। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद युवक शादी करने से मना कर दिया।

लड़की युवक के साथ रहना चाहती

इधर, छात्रा आरोपित युवक से शादी करने पर डटी थी। उसका कहना था कि वह उसे जेल भेजना नहीं चाहती। उसका स्वजनों पर आरोप है कि जबरन उसके घरवाले थाने में आवेदन देकर उसे जेल भेज रहे हैं। कहा कि वह आरोपित युवक के साथ रहना चाहती है। वह उसी के साथ शादी करेगी। युवक पहले से शादीशुदा है। वह दो बच्चे का बाप है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.