Move to Jagran APP

Cyclone Jawad Alert: गुलाब और शाहीन के बाद फिर मंडरा रहा चक्रवात का खतरा, माैसम विभाग ने दी चेतावनी

Cyclone Jawad Alert चक्रवात का नामकरण वाला देश साउदी अरब है। साउदी अरब में जवाद का मतलब उदार है। माना जा रहा है कि चक्रवात को कुदरत की देन मानकर इसका नामकरण जवाद किया गया है। अब देखना है कि यह उदार चक्रवात कितना असर डालता है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 01:39 PM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 02:53 PM (IST)
Cyclone Jawad Alert: गुलाब और शाहीन के बाद फिर मंडरा रहा चक्रवात का खतरा, माैसम विभाग ने दी चेतावनी
अरब सागर में उठ रहा चक्रवाद जवाद ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। पाकिस्तानी गुलाब और कतर के शाहीन के बाद एक बार फिर साइक्लोन का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में अरब सागर में लो प्रेशर के सक्रिय होने के संकेत दिए हैं। तापमान इसी तरह चढ़ता रहा और गर्मी बढ़ती रही लो प्रेशर के साइक्लोन में बदलने की पूरी संभावना है। इस बार साइक्लोन बना तो उसका नाम जवाद होगा जिसे साउदी अरब ने नाम दिया है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी अंडमान के समुद्र में 10 अक्टूबर के आसपास लो प्रेशर के सक्रिय होने का अनुमान है। इसके बाद अगले चार-पांच दिनों में लो प्रेशर के दक्षिणी ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत हैं। इससे भारी बारिश की भी संभावना बन रही है।

loksabha election banner

धनबाद में भारी बारिश की संभावना नहीं, फिडर बादल से हल्की फुहारें मुमकिन

गुरुवार से नवरात्रि शुरू है। अगले सप्ताह महाषष्ठी से दसमी तक पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। पूजा के दौरान अगर बारिश होती रही या चक्रवात का प्रभाव रहा तो उत्साह पर पानी फिर सकता है। इस बारे में मानसून के जानकार डा. एसपी का कहना है कि धनबाद से मानसून अब लौटने के कगार पर है। इस वजह से चक्रवात का धनबाद और आसपास में असर कम ही रहेगा। कभी-कभार चक्रवात या लो प्रेशर के फिडर बादल आ गए तो हल्की फुहारें बरस सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन में दक्षिण भारत में चक्रवात आना सामान्य प्रक्रिया है। तापमान में बढ़ोतरी चक्रवात आने का संकेत है। इसी तरह तापमान चढ़ता रहा तो १५ अक्टूबर तक चक्रवात आने की संभावना है। तापमान तेजी से चढ़ गया तो १५ से पहले भी चक्रवात आ सकता है। पर धनबाद में इसका आंशिक प्रभाव ही दिखेगा।

क्या है जवाद का मतलब

चक्रवात का नामकरण वाला देश साउदी अरब है। साउदी अरब में जवाद का मतलब उदार है। माना जा रहा है कि चक्रवात को कुदरत की देन मानकर इसका नामकरण जवाद किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.