Dhanbad Weather Update: मानसून से ठीक पहले बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, बारिश के साथ वज्रपात का खतरा; माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Jharkhand Weather Update मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 और 11 जून को बारिश के साथ जोरदार बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है। मानसून के 12 से 13 जून के बीच आगमन का अनुमान है।
धनबाद, जेएनएन। रविवार या अगले हफ्ते से मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। मानसून से ठीक पहले 11 जून से बंगाल की खाड़ी लो प्रेशर बन रहा है। लो प्रेशर मानसून को लाने में मददगार होगा। पर इससे आंधी बारिश भी होगी। वज्रपात का भी खतरा रहेगा। धनबाद समेत पूरे राज्य में आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।झारखंड समेत बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी इस लो प्रेशर से आंधी बारिश का खतरा रहेगा।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 और 11 जून को बारिश के साथ जोरदार बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है। खाड़ी के लो प्रेशर के प्रभाव से मानसून के 12 से 13 जून के बीच आगमन का अनुमान है। दूसरी ओर नियमित बारिश से धनबाद में वर्षा का ग्राफ बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि धनबाद में अब तक सामान्य से 43 फीसद कम बारिश हुई है। प्री-मानसून की बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे है। एक से नौ जून के बीच धनबाद में 43 फीसद कम बारिश हुई। सामान्य बारिश 38.1 एमएम होनी चाहिए थी जो 21.6 एमएम रही।
- 14 जून का संभावित तापमान
- गुरुवार अधिकतम 30 न्यूनतम 25
- शुक्रवार अधिकतम 30 न्यूनतम 24
- शनिवार अधिकतम 28 न्यूनतम 24
- रविवार अधिकतम 28 न्यूनतम 24
- सोमवार अधिकतम 28 न्यूनतम 24
मौसम विभाग की एडवाइजरी
- बादल गरजने के दौरान सुनसान जगह पर एकलौते पेड़ के नीचे खड़े न हों।
- तालाब या किसी जलाशय और धान के खेन में न जाएं।
- घर के अंदर या पक्के मकान के अंदर रहें। बादल गरजने के कम से कम 30 मिनट बाद ही बाहर निकलें।
- अगर सफर पर हैं तो बस, ट्रेन या दूसरे वाहन से नीचे उतरने से बचें।
- इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक वस्तुओं के इस्तेमाल से बचें।