Move to Jagran APP

आज 41 डिग्री पर रहेगा पारा, कल से बदलेगा मौसम

मंगलवार को पूरे दिन मौसम शुष्क रहा। दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। बुधवार को भी मौसम में गर्माहट बनी रहेगी। सुबह से ही मौसम का मिजाज तल्ख रहेगा और आसमान से आग बरसती रहेगी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 11:07 PM (IST)
आज 41 डिग्री पर रहेगा पारा, कल से बदलेगा मौसम
आज 41 डिग्री पर रहेगा पारा, कल से बदलेगा मौसम

जागरण संवाददाता, धनबाद :

loksabha election banner

मंगलवार को पूरे दिन मौसम शुष्क रहा। दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। बुधवार को भी मौसम में गर्माहट बनी रहेगी। सुबह से ही मौसम का मिजाज तल्ख रहेगा और आसमान से आग बरसती रहेगी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 29 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की मानें तो 29 और 30 अप्रैल को बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। 30 अप्रैल के बाद भी मौसम का मिजाज बदलते रहने का अनुमान है। धनबाद के साथ-साथ बोकारो, गिरिडीह समेत संताल परगना के लगभग सभी जिले में मौसम में बदलाव का असर दिखेगा। गिरिडीह में बुधवार से ही बादल गरजने के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है।

मौसम में आने वाले बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आने वाली हवाएं हैं। पश्चिमी विक्षोभ से आने वाले बादल और अरब सागर से आने वाली गर्म हवाएं झारखंड में आपस में टकराएंगी। इस वजह से यहां के मौसम में परिवर्तन होगा। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के गंगा तट से बांग्लादेश तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन चुका है। इसका प्रभाव भी पश्चिम बंगाल से सटे होने के कारण धनबाद समेत राज्य के कई हिस्से में दिख सकते हैं। हल्की फुहारें होने की भी उम्मीद है। एक मई तक का संभावित तापमान

बुधवार अधिकतम 41 न्यूनतम 22

गुरुवार अधिकतम 39 न्यूनतम 24

शुक्रवार अधिकतम 38 न्यूनतम 24

शनिवार अधिकतम 37 न्यूनतम 24


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.