Move to Jagran APP

IRCTC: रेलवे रूट पर न‍िर्माण कार्य के कारण लेट खुलेगी गोड्डा रांची, रांची राजधानी और कुंभ एक्सप्रेस

देशभर के अलग-अलग रूटों पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण रविवार को ट्रेनों का परिचालन अस्त व्यस्त है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज डिवीजन में चल रहे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए फ्लाईओवर निर्माण के कारण रविवार को धनबाद आने वाली दोनों राजधानी एक्सप्रेस घंटों लेट पहुंची।

By Atul SinghEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 02:39 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 02:39 PM (IST)
IRCTC: रेलवे रूट पर न‍िर्माण कार्य के कारण लेट खुलेगी गोड्डा रांची, रांची राजधानी और कुंभ एक्सप्रेस
देशभर के अलग-अलग रूटों पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण रविवार को ट्रेनों का परिचालन अस्त व्यस्त है।

जागरण संवाददाता,धनबाद : देशभर के अलग-अलग रूटों पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण रविवार को ट्रेनों का परिचालन अस्त व्यस्त है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज डिवीजन में चल रहे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए फ्लाईओवर निर्माण के कारण रविवार को धनबाद आने वाली दोनों राजधानी एक्सप्रेस घंटों लेट पहुंची। सुबह 6:18 पर आने वाली 12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे 21 मिनट 11:38 पर पहुंची। सुबह 6:35 पर आने वाली 12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 6घंटे एक मिनट पर दोपहर 12:40 पर आई।

loksabha election banner

नई दिल्ली से रांची आने वाली राजधानी एक्सप्रेस भी घंटों लेट से पहुंची। इस वजह से रेलवे में रविवार की शाम रांची से खुलने वाली ट्रेन को लेट से खुलने की सूचना जारी की है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया है कि लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से 12453 रांची - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के तीन जुलाई के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।

यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 17:15 बजे के स्थान पर 240 मिनट विलम्ब से अर्थात रात 9:15 बजे रांची से प्रस्थान करेंगी। इसी तरह देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस में घंटों लेट से पहुंची है। इस वजह से अब दोपहर 1:00 बजे खुलने वाली ट्रेन के दोपहर 3:05 पर खुलने की सूचना जारी की गई है। इसी तरह बिहार के भागलपुर जमालपुर रेल खंड पर नाथनगर और अकबर नगर के बीच रेल ब्रिज के गार्डर चढ़ाने को लेकर आज ट्रेनें प्रभावित हैं। धनबाद बोकारो होकर रांची जाने वाली गोंडा रांची एक्सप्रेस लेट से खुलेगी। रेलवे में दोपहर 12:40 पर खुलने वाली ट्रेन को शाम 5:40 पर खुलने की सूचना जारी की है। लेट होने की वजह से अभी जो ट्रेन धनबाद भी लेट से आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.