Move to Jagran APP

मन्नू तिवारी बने निरसा सह चिरकुंडा व्यापार मंडल के अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए प्रबंध समिति के तीन सदस्य

निरसा सह चिरकुंडा व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए तारकेश्वर प्रसाद तिवारी उर्फ मन्नू तिवारी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। प्रबंध समिति पद के लिए अनुसूचित जाति से गायत्री देवी मधुरेंद्र गोस्वामी रंग बहादुर सिंह व जमुना सिंह भी निर्विरोध चयनित किए गए।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 01:09 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 01:09 PM (IST)
मन्नू तिवारी बने निरसा सह चिरकुंडा व्यापार मंडल के अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए प्रबंध समिति के तीन सदस्य
मन्नू तिवारी और मधुरेंद्र गोस्वामी ( फोटो साैजन्य)।

संस, निरसा। निरसा सह चिरकुंडा व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए तारकेश्वर प्रसाद तिवारी उर्फ मन्नू तिवारी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों ने शनिवार को नामांकन अपना नाम वापस ले लिया। दयानंद प्रसाद यादव, विजय कुमार सिंह,जमुना प्रसाद सिंह ने नाम वापस ले लिया। तारकेश्वर प्रसाद तिवारी उर्फ मन्नू तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। अध्यक्ष चुने जाने के बाद तिवारी ने कहा कि किसान और कृषि उपज से जुड़े व्यापारियों के हित में काम करना उनकी प्राथमिकता है।

loksabha election banner

प्रबंध समिति पद के लिए अनुसूचित जाति से गायत्री देवी, मधुरेंद्र गोस्वामी, रंग बहादुर ङ्क्षसह व जमुना सिंह भी निर्विरोध चयनित किए गए। स्वतंत्र प्रबंध समिति सदस्य के दो पद के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं। नामांकन वापसी के बाद प्रबंध समिति पद के लिए मैदान में डटे नौ प्रत्याशियों को निर्वाचन पदाधिकारी शशि किरण द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। मैदान में डटे प्रत्याशी छह दिसंबर को होनेवाले चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।

प्रबंध समिति सदस्य के लिए प्रत्याशी विवेक मोदक को कलम, दयानंद प्रसाद यादव को अंगूठी, दिनेश कुमार साव को रेलगाड़ी, गीता कुमारी को गुलाब फूल, हरिप्रसाद बनर्जी को बस, ममता रवानी को स्कूटर, मुरली किशोर साव को हवाई जहाज, रेखा देवी को खुली किताब व सुबलचंद्र तिवारी को मोबाइल फोन चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.