Move to Jagran APP

धनबाद होकर चलेगी मालदा टाउन-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस, बोकारो-आसनसोल स्टेशन पर भी ठहराव अवधि में फेरबदल

मालदा टाउन-सूरत साप्ताहिक ट्रेन शनिवार से धनबाद होकर चलेगी। अप में नौ और डाउन में सूरत से 11 नवंबर से परिचालन शुरू होगा। इसके टाइम टेबल में भी आंशिक बदवाल किया गया है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 07:18 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 07:18 PM (IST)
धनबाद होकर चलेगी मालदा टाउन-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस, बोकारो-आसनसोल स्टेशन पर भी ठहराव अवधि में फेरबदल
धनबाद होकर चलेगी मालदा टाउन-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस, बोकारो-आसनसोल स्टेशन पर भी ठहराव अवधि में फेरबदल

धनबाद, जागरण। मालदा टाउन-सूरत साप्ताहिक ट्रेन शनिवार से धनबाद होकर चलेगी। अप में नौ और डाउन में सूरत से 11 नवंबर से परिचालन शुरू होगा। इस ट्रेन के टाइम टेबल में आंशिक बदलाव किया गया है। मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस पहले 10 मिनट ठहरती थी। अब धनबाद स्टेशन पर पांच मिनट ही रुकेगी। इतना ही नहीं, वापसी में इस ट्रेन का धनबाद आगमन 20 मिनट पहले होगा। धनबाद के साथ-साथ आसनसोल व बोकारो में भी आगमन-प्रस्थान के समय में फेरबदल किया गया है।

loksabha election banner

दरअसल, 15 जून 2017 को धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन बंद होने के कारण इस ट्रेन को रद कर दिया गया था। बाद में महुदा रूट से चलने लगी। अब एक बार फिर इसे वाया धनबाद चलाया जाएगा। सूरत में काफी संख्या में धनबाद, गिरिडीह और आसपास के हजारों कामगार काम करते हैं। यहां से सीधी ट्रेन चलने से उन्हें राहत मिलेगी।

टाइम टेबल

13425 मालदा टाउन-सूरत

पहले

मालदा - दोपहर 12.50

आसनसोल - शाम 6.25

धनबाद - शाम 7.43 से 7.53

बोकारो - रात 9.45

रांची - रात 11.55

सूरत - तड़के 4.50

अब

मालदा - दोपहर 12.50

आसनसोल - शाम 6.27

धनबाद - शाम 7.43 से 7.48

बोकारो - रात 9.45

रांची -  रात 11.55

सूरत -  तड़के 4.50

13426 सूरत-मालदा टाउन

पहले

सूरत - दोपहर 12.50

रांची - शाम 6.45

बोकारो - रात 9.10

धनबाद - रात 11.05-11.15

आसनसोल - रात 12.10

मालदा टाउन - सुबह 6.00

अब

सूरत - दोपहर 12.50

रांची - शाम 6.45

बोकारो - रात 8.40

धनबाद - रात 10.45-10.50

आसनसोल - रात 11.45

मालदा टाउन - सुबह 6.00

10 मिनट पहले चंद्रपुरा आएगी डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस

सूरत-मालदा टाउन साप्ताहिक ट्रेन के चलने के कारण डाउन में आनेवाली जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 11 नवंबर से 10 मिनट पहले चंद्रपुरा आएगी। अभी रात रात 9.28 से 9.30 तक चंद्रपुरा में ठहराव है। 11 नवंबर से रात 9.18 से 9.20 होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.