Move to Jagran APP

लुधियाना से दामाद के घर आए वृद्ध ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार Dhanbad News

सरायढेला मुरली नगर कॉलोनी में बुधवार की शाम 600 बजे के करीब 60 वर्षीय वृद्ध ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर उसके घरवाले मौके पर आ गए और वृद्ध को पकड़ कर सरायढेला पुलिस के हवाले कर दिया।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:26 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 07:26 AM (IST)
लुधियाना से दामाद के घर आए वृद्ध ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार Dhanbad News
वृद्ध ने सात साल की बच्ची के साथ कुकर्म का प्रयास किया (प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। पंजाब के लुधियाना से बेटी-दामाद के घर आए करीब 60 वर्षीय रंजीत सिंह को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वृद्ध के खिलाफ धनबाद के सरायढेला थाने में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपित 8 दिन पहले धनबाद आया था। उसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को हवाले किया। 

loksabha election banner

सरायढेला मुरली नगर कॉलोनी में बुधवार की शाम 6:00 बजे के करीब 60 वर्षीय वृद्ध ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर उसके घरवाले मौके पर आ गए और वृद्ध को पकड़ कर सरायढेला पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित रंजीत सिंह पंजाब लुधियाना का रहने वाला है। उसका दामाद मुरली नगर कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहता है। वह बेटी-दामाद से ही मिलने के लिए 8 दिन पूर्व धनबाद आया था। आरोपित को बेटी-दामाद के साथ पारिवारिक शादी समारोह में भाग लेने के लिए कहीं जाना था। बीमार होने का बहाना बनाकर आरोपित घर में ही रुक गया। उसकी बेटी-दामाद शादी समारोह में चले गए थे। बुधवार की शाम उसी मकान में दूसरे किराएदार की 7 वर्षीय पुत्री आंगन में खेल रही थी। तभी रंजीत सिंह उसे फुसलाकर घर में बुलाया और बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच बच्ची ने हल्ला किया तो उसके परिवार के लोग आ गए और वृद्ध को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल आरोपित सराय ढेला पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज मामले की जांच कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.