Love Story: प्रेमी जोड़ोंं का घर वालोंं ने किया विरोध; जहर खाकर दोनों पहुंचे अस्पताल Dhanbad News
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युगल जोड़ी जहर खाकर एनएमसीएच अस्पताल पहुंची। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करने का मन बना चुके थे पर परिजन शादी के विरोध में थे। तभी दोनों एक साथ खुदकुशी की प्लानिंग कर लिया।
धनबाद, जेएनएन: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युगल जोड़ी जहर खाकर एनएमसीएच अस्पताल पहुंची। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करने का मन बना चुके थे, पर परिजन शादी के विरोध में थे। तभी दोनों एक साथ खुदकुशी की प्लानिंग कर लिया।
दोनों बरवाअडडा थाना क्षेत्र में स्थित पालयडीह के जंगल में गए और एक साथ जहर खा लिया। फिर फोन लगाकर दोनों ने अपने अपने परिजनों से बात की। जहर खा लेने के बात प्रेमी विनोद कुमार बाउरी के चाचा दोनों को ढूंढते हुए पालयडीह जंगल पहुंचे। जहां दोनों अचेत अवस्था में गिरे पड़े थे।
तभी दोनों को कुछ स्थानीय लोगों की मदद से एसएनएमसीएच मैं भर्ती कराया। अस्पताल में दोनों प्रेमी प्रेमिका का इलाज चल रहा है। प्रेमिका ने सरायढेला पुलिस को फर्द बयान में बताया है कि विनोद कुमार बावरी से प्यार करती है। दोनों शादी करनेवाले थे पर दोनों के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं है।
उसका प्रेमी विनोद कभी भी कोई गलत फायदा नहीं उठाया ना ही कभी कोई शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। उसने घर से भी भागने के लिए उसे कभी प्रेरित नहीं किया बल्कि वह खुद अपनी मर्जी से उसके साथ घर से भागी थी। इस मामले में उसके प्रेमी का कोई दोष नहीं है। सरायढेला पुलिस प्रेमिका रीना कुमारी (काल्पनिक) के फर्द बयान को बरवाअडडा थाना भेज रही है।