Move to Jagran APP

Migrant Love Story: लॉकडाउन में परदेस से आए साजन, लाए सौतन तो खड़ा हुआ बितंडा

लॉकडाउन के बाद विक्रम घर लाैटा तो दूसरी बीबी को अपने साथ ले आया। यह लड़की भी कोई और नहीं बल्कि उसके गांव की ही थी जो विक्रम के साथ फरार हुई थी। उसकी भी गोद में एक बच्चा है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 03:58 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 07:48 AM (IST)
Migrant Love Story: लॉकडाउन में परदेस से आए साजन, लाए सौतन तो खड़ा हुआ बितंडा
Migrant Love Story: लॉकडाउन में परदेस से आए साजन, लाए सौतन तो खड़ा हुआ बितंडा

धनबाद, जेएनएन। पिया परदेश में हो और उनके आने की खबर लगे तो पत्नी कई सपने संजोने लगती है लेकिन गोविंदपुर प्रखंड के रतनपुर में एक ऐसी घटना घटी कि पत्नी के अरमानों पर पानी फिर गया। भविष्य अंधकारमय हो गया। पति परदेश से तो लौटा लेकिन सौतन के साथ। मामला महिला थाना धनबाद पहुंचा है। पीडि़ता ने अपनी पीड़ा बयां की। इसके बाद उसे गोविंदपुर थाना जाने की सलाह दी गई।

loksabha election banner


यह दर्द है सगुन देवी का। पांच साल पहले उसने अपने ही गांव के एक युवक विक्रम महतो से प्रेम विवाह किया था। सब कुछ ठीक चलता रहा। शादी के दो वर्ष बाद उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। परिवार हंसी खुशी चल रहा था कि इस बीच एक दिन विक्रम अचानक घर से गायब हो गया। काफी खोजबीन की गई तो पता चला कि वह दिल्ली चला गया है। वहां एक फैक्ट्री में काम कर रहा है। समय बीतता गया और आ गया 2020। कोरोना को लेकर लॉकडाउन हुआ तो विक्रम को घर आना पड़ा। उसका घर आना सगुन के लिए अपसकुन हो गया।

लॉकडाउन के बाद विक्रम घर लाैटा तो दूसरी बीबी को अपने साथ ले आया। यह लड़की भी कोई और नहीं बल्कि उसके गांव की ही थी, जो विक्रम के साथ फरार हुई थी। उसकी भी गोद में एक बच्चा है। कुछ दिन तक परिवार में खटपट हुई। लेकिन एक सप्ताह पूर्व विक्रम ने सगुन को घर से निकाल दिया। घर से निकलने के बाद शगुन ने गांव के पंचायत में फरियाद की। पंचायत के आदेश के बाद भी विक्रम शगुन को रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। अंतत: शगुन महिला थाना पहुंची। यहां से उसे गोविंदपुर थाना में शिकायत करने की सलाह दी गई। लेकिन एक बार गांव की पंचायत ने विवाद सलटाने का प्रयास करने की बात कही है। सगुन का कहना है कि वह अपने पति के साथ अब नहीं रहना चाहती है। उसके बच्चे के भविष्य के लिए उसे अधिकार चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.