Move to Jagran APP

Love for Arabic Mehandi: शादी के मौसम में आप भी अपने हाथों में उकेरना चाहते है मेहंदी के रंग तो आपके लिए खास रहने वाला है इस बार अरेबिक मेहंदी

शादी विवाह का शुभ मुहूर्त कोरोना के कारण करीब आठ माह बाद शुरू होने वाली है। और शादी विवाह में महिलाओं व युवतियों को मेहंदी लगाने खास उत्साह नजर आ रही है। उनके श्रृंगार में सबसे जरूरी चीज मेहंदी है। इस वर्ष महिलाओं व युवतियों के लिए अरेबिक मेहंदी

By Atul SinghEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 11:48 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 11:48 AM (IST)
Love for Arabic Mehandi: शादी के मौसम में आप भी अपने हाथों में उकेरना चाहते है मेहंदी के रंग तो आपके लिए खास रहने वाला है इस बार अरेबिक मेहंदी
हाथों में अरेबिक मेहंदी लगाती धनबाद की युवतियां व महिलाएं

धनबाद,जेएनएन। शादी विवाह का शुभ मुहूर्त कोरोना के कारण करीब आठ माह बाद शुरू होने वाली है। और शादी विवाह में महिलाओं व युवतियों को मेहंदी लगाने खास उत्साह नजर आ रही है। उनके श्रृंगार में सबसे जरूरी चीज मेहंदी है। इस वर्ष महिलाओं व युवतियों के लिए अरेबिक मेहंदी लेटेस्ट है जो सभी को बेहद भा रही है। अधिकतर  इस अवसर पर अपनी इच्छानुसार दर के मुताबिक मेहंदी लगा रही हैं। पर इस वर्ष अरेबिक मेहंदी पहली पसंद व  क्लासिक मेहंदी दूसरी पसंद है। सिटी सेंटर स्थित ब्लूज़ ब्यूटी पार्लर के संचालक निक्की सिंह ने बताया की इस वर्ष कोरोना काल के बाद शादियों के लिए लगन में अधिकतर महिलाएं  घर पर ही मेहंदी लगाना पसंद कर रही है। महिलाओं को बुकिंग के अनुसार बारी- बारी से मेहंदी लगाया जा रही है। 

loksabha election banner

शुभ लगन में स्टाइलिश मेंहदी की डिमांड बढ़ीः

शादी विवाह के सीजन में स्टाइलिश मेंहदी की डिमांड काफी बढ़ गई है। ऐसे में नवविवाहिता दुलहन के हाथों में लेटेस्ट डिजाइन का  एरोबिक  मेहंदी उनकी सुंदरता में चार चांद लगा देगी।

इस वक्त बाजार में मेहंदी के दर

अरेबिक मेहंदी- 1000- 2000 रुपये

राजस्थानी मेहंदी - 1500- 2000 रुपये

 ब्राइडल मेहंदी - 200- 500 रुपये

 बेल  मेहंदी- 150- 500 रुपये

फ्लावर  मेहंदी - 200- 500 रुपये

क्लासिक  मेहंदी - 500- 1000 रुपये

घरों में मेहंदी लगाने के लिए बढ़ी मांगः

सिटी सेंटर स्थित ब्लूज लेडीस ब्यूटी एक पार्लर के संचालक निक्की सिंह ने बताई की काेराेना संक्रमण काे देखते हुए महिलाओं के घर जाकर मेहंदी लगाने  का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए ग्राहकाें काे पहले से बुकिंग कराना हाेगा। सुबह 10 से लेकर दाेपहर के एक बजे तक वे महिलाओं के घराें में जाकर मेहंदी लगाने का काम कर रही हैं। उसी प्रकार हीरापुर के नीलम मेंहदी सेंटर के संचालक विशाल गौतम ने बताया कि इस लग्न में मेहंदी लगाने का ऑर्डर काफी आ गया है। इसमें अधिकतर ऑर्डर जो है दुल्हन के लिए घर पर मेंहदी लगाने के लिए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.