Move to Jagran APP

Lohri Celebration : मेयर ने ढोल पर दिए थाप, जमकर थिरके सांसद-विधायक, शक्ति मंदिर में धूमधाम से मनी लोहड़ी Dhanbad News

धनबाद में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने ढोल बजाया जिसकी धून पर सांसद पीएन सिंह विधायक राज सिन्हा जमकर थिकरे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 01:05 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 01:05 PM (IST)
Lohri Celebration : मेयर ने ढोल पर दिए थाप, जमकर थिरके सांसद-विधायक, शक्ति मंदिर में धूमधाम से मनी लोहड़ी Dhanbad News
Lohri Celebration : मेयर ने ढोल पर दिए थाप, जमकर थिरके सांसद-विधायक, शक्ति मंदिर में धूमधाम से मनी लोहड़ी Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। लोहड़ी का पर्व सोमवार को धनबाद से लेकर झरिया तक धूमधाम से मनाया गया। जोड़ाफाटक रोड स्थित शक्ति मंदिर में रात आठ बजे लोहड़ी प्रज्वलित की गई। इसके बाद जो धमाल शुरू हुआ तो पूरा शक्ति मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। भांगड़ा, गिद्दा और नृत्य संगीत के गवाह प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधि भी बने। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने ढोल बजाया तो सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा के साथ वहां मौजूद लोग जमकर थिरके। 

loksabha election banner

मकर संक्रांति से पहले मनाए जाने वाले इस त्योहार में सिख एवं पंजाबी समुदाय के लोग आग जलाकर प्रकृति की पूजा करते हैं, इस दौरान सभी ने परंपरागत तरीके और खुशी के गीतों के बीच लोहड़ी मनाई। आग में तिल, गजक, मूंगफली, गुड़ और गन्ना चढ़ाते हुए लोहड़ी का गीता गाया। हर किसी के चेहरे पर खुशी नजर आयी। लगभग तीन हजार लोग यहां अपने परिजनों के साथ जुटे और आग के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते हुए लोहिड़ी मनाई।

मुटियारों (युवतियों) ने गिद्दा डाला तो गबरुओं (युवकों) ने भांगड़ा कर धमाल मचाया। जीवे तेरी जोड़ी देदे माए लोहड़ी, दुल्ला भट्टी वाला, शा नी हुण जागो आइयां आदि लोहड़ी गीतों के साथ-साथ पंजाबी गीतों पर सभी जमकर थिरके। जीएन कॉलेज, स्मृति डांस डांस की छात्रओं ने एक से बढ़कर नृत्य कार्यक्रम पेश किया। अग्नि प्रज्वलित कर उसके चारों ओर नाच-गाकर प्रकृति का शुक्रिया अदा किया।

अग्नि में प्रवाहित की मूंगफली-रेवड़ी

भांगड़े की गूंज और शाम होते ही लकड़ियों का गिद्दा और आग में डाले जाने वाले खाद्यान्नों की महक ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर के पुरोहित पं.ब्रजेश मिश्र ने कहा कि इस त्योहार का सीधा संबंध सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से होता है। सूर्य स्वयं आग व शक्ति के कारक हैं, इसलिए इस त्योहार पर अग्नि की पूजा तो होनी ही है। मंच संचालन गौरव अरोड़ा ने किया। बैंक मोड़ गुरुद्वारा के वरीय सदस्य सह जीएन कॉलेज के अध्यक्ष राजिंदर सिंह चहल, दिलजोन सिंह, दकिंदर सिंह गिल, तेजपाल सिंह, कॉलेज के प्राचार्य पी.शेखर, कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र अरोड़ा मौजूद थे।

लोहड़ी पर आरजे वर्तिका भी शक्ति मंदिर पहुंची। वहां उन्होंने परिजनों संग सेल्फी ली। 

लोहड़ी पर खास : 

  • लोहड़ी पर खिचड़ी, गन्ने की रस की खीर, दही, साग, मालपुआ बनाए जाते हैं।
  • पोह (पूस) माह के अंतिम दिन पकवान बनाकर माघ के पहले दिन खाया जाता है।
  • 4 घंटे तक शक्ति मंदिर में लोहड़ी पर कई कार्यक्रम होते रहे।
  • तीन हजार लोग शक्ति मंदिर में आयोजित लोहड़ी में शामिल हुए।
  • एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर जिले भर में लोहड़ी का आयोजन हुआ। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.