Move to Jagran APP

Lockdown Jharkhand: झारखंड में फिर से नहीं होगा लॉकडाउन, वित्त मंत्री का ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में सख्ती पर जोर

Lockdown Jharkhand झारखंड में पूर्ण लॉकडाउन की आवश्यकता नहीं है। जहां संक्रमण का खतरा ज्यादा है वहीं सख्ती की जरूरत है और वहां सख्ती बढ़ाई भी जा सकती है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 07:40 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 05:47 PM (IST)
Lockdown Jharkhand: झारखंड में फिर से नहीं होगा लॉकडाउन, वित्त मंत्री का ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में सख्ती पर जोर
Lockdown Jharkhand: झारखंड में फिर से नहीं होगा लॉकडाउन, वित्त मंत्री का ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में सख्ती पर जोर

धनबाद, जेएनएन। Lockdown कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई राज्यों में फिर से लॉकडाउन किया जा रहा है। झारखंड में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसके मद्देनजर फिर से लॉकडाउन की चर्चा है। इस चर्चे को विराम देते हुए सूबे के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि झारखंड में फिर से लॉकडाउन नहीं होगा। पूर्ण लॉकडाउन की आवश्यकता नहीं है। जहां संक्रमण का खतरा ज्यादा है वहीं सख्ती की जरूरत है और वहां सख्ती बढ़ाई भी जा सकती है।

loksabha election banner

उरांव ने धनबाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब पहले से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इसका एक कारण यह है कि जांच बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का बढ़ना चिंता की बात है। राज्य सरकार बचाव और इलाज के लिए हर स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पूर्ण लॉकडाउन के लिए सरकार स्तर पर विचार नहीं चल रहा है। जिन जिलों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है वहां छूट खत्म होगी। आर्थिक गतिविधियां बंद की जा सकती है। 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व वित्त मंत्री उरांव रविवार को धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने धनबाद आए थे। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में कोरोना का खतरा ज्यादा बढ़ा वहां अनलॉक की प्रक्रिया के तहत दी गई छूट खत्म कर लॉकडाउन जैसी स्थिति बहाल की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.