मंगलौर से धनबाद आए राज्य के 1423 श्रमिक, धनबाद का एक भी नहीं
धनबाद मंगलौर से 1423 प्रवासी श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन संख्या 06156 रविवार को 1735 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के धनबाद पहुंचने का समय दोपहर दो बजे निर्धारित था लेकिन शाम साढ़े पांच बजे ट्रेन आई।
धनबाद : मंगलौर से 1423 प्रवासी श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन संख्या 06156 रविवार को 17:35 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के धनबाद पहुंचने का समय दोपहर दो बजे निर्धारित था, लेकिन शाम साढ़े पांच बजे ट्रेन आई। 24 बोगियों वाली विशेष ट्रेन में पलामू, गिरिडीह, लोहरदगा, गढ़वा सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के 1420 प्रवासी श्रमिक तथा उड़ीसा के सुंदरगढ़, गंजाम एवं पश्चिम बंगाल के मालदा के एक-एक प्रवासी शामिल थे। सभी प्रवासी श्रमिकों शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ट्रेन से उतारा गया। स्वास्थ्य विभाग की प्रक्रिया पूरी करने के बाद फूल देकर झारखंड स्वागत करते हुए संबंधित जिले की बसों से रवाना कर दिया गया। इसके लिए 71 वाहनों का प्रबंध किया गया था, इसमें 54 बड़ी बस, 6 छोटी बस तथा 11 छोटे वाहन उपलब्ध थे। जिला प्रशासन व रेलवे के अधिकारी इस दौरान स्टेशन पर मुस्तैद रहे। :: किस जिले के कितने प्रवासी श्रमिक
बोकारो के 9, चतरा, जामताड़ा तथा पश्चिम सिंहभूम के एक-एक, देवघर के 17, दुमका के 51, गढ़वा के 114, गिरिडीह के 567, गोड्डा के 19, गुमला के 23, हजारीबाग के 16, कोडरमा के 27, लातेहार के 52, लोहरदगा के 7, पलामू के 400, रामगढ़ के 3, राची के 18, साहिबगंज के 92, सिमडेगा के 2 तथा उड़िसा के सुंदरगढ़ व गंजाम तथा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक-एक प्रवासी श्रमिक शामिल थे।