Move to Jagran APP

Dhanbad Coronavirus News Update: दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी राहत; कोई इलाका सील नहीं, मुंबई भेजी गई रिपोर्ट

LIVE Dhanbad Coronavirus News Update डीसी अमित कुमार ने कहा कि दोनों मरीज सफर में थे। उनको बीच में ही रोककर अस्पताल पहुंचा गया। इसलिए धनबाद में महामारी का कोई नया केंद्र नहीं है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 10 May 2020 08:10 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 09:00 PM (IST)
Dhanbad Coronavirus News Update: दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी राहत; कोई इलाका सील नहीं, मुंबई भेजी गई रिपोर्ट
Dhanbad Coronavirus News Update: दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी राहत; कोई इलाका सील नहीं, मुंबई भेजी गई रिपोर्ट

धनबाद, जेएनएन। LIVE Dhanbad Coronavirus News Update दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। हालांकि, धनबाद जिला प्रशासन और यहां के लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं कि और अधिक संक्रमण फैलने से रोक लिया गया। कैंसर पीड़ित मां और उसके बेटे मुंबई से एंबुलेंस से लाैट रहे थे और घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में रोककर कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। साथ ही धनबाद जिला प्रशासन ने मुंबई महानगर प्रशासन को सूचित किया है कि वहां से संक्रमित होकर दो मरीज धनबाद पहुंचे हैं। दोनों मरीज अक्टूबर, 2019 से ही मुंबई के एक गुरुद्वारा में ठहरे हुए थे। मुंबई के गुरुद्वारा प्रबंधक को भी सूचना दे दी गई है।

loksabha election banner

8 मई को मुंबई से धनबाद पहुंचे मां-बेटे : धनबाद में कोरोना वायरस के दो और संक्रमित मरीज मिले हैं। दोनों संक्रमित मां-बेटे हैं। दोनों झरिया के जामाडोबा के रहनेवाले हैं। शुक्रवार को दोनों मां-बेटे का पीएमसीएच में स्वाब लिया गया था। शनिवार को पीएमसीएच प्रबंधन  ने उनकी रिपोर्ट जारी की। जिसमें दोनों कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसके बाद रात में दोनों को पीएमसीएच से सेंट्रल अस्पताल (कोविड-19 अस्पताल) में ले जाया गया। जामाडोबा की महिला अपने बेटे के साथ इलाज के लिए मुंबई गई थीं। वह कैंसर की मरीज हैं। महिला आठ मई को एंबुलेंस से मुंबई से जामाडोबा लौट रही थीं। बीच में ही उन्होंने कुमारधुबी के बाघाकुड़ी स्थित अपनी बेटी के घर जाने का निर्णय लिया। इसके बाद दामाद के कहने पर मां-बेटे निरसा में कोरोना जांच कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। वहां से उन्हें पीएमसीएच भेज दिया गया। पीएमसीएच में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

दामाद की जागरूकता से फिर संक्रमित होने से बचा बाघाकुड़ी : जामाडोबा में कोई देखभाल करने वाला नहीं था। इसलिए महिला अपनी बेटी से मिलने कुमारधुबी के बाघाकुड़ी आ रही थी। चुंकि दोनों मां-बेटे मुंबई से लौट रहे थे, इसलिए दामाद ने पहले चिकित्सीय जांच करवा लेने का सुझाव दिया। बता दें कि इस समय मुंबई में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। आठ मई को दोपहर ये लोग एंबुलेंस से धनबाद पहुंचे। कुमारधुबी पहुंचने से पहले निरसा में ही रोककर दोनों की जांच की गई। कोरोना के लक्षण मिलने पर वहीं से पीएमसीएच ले जाया गया।

धनबाद में कोई नया कंटेनमेंट जोन नहीं : दो नए कोरोना मरीज मिलने के बाद कुमारधुबी और झरिया अंचल के जामाडोबा के लोग परेशान हो उठे थे। क्योंकि दोनों मरीजों को संबंध इन्हीं दोनों स्थानों से है। मां-बेटे जामाडोबा के रहने वाले हैं। जबकि महिला की बेटी कुमारधुबी में रहती है। महिला मुंबई से लौटने के बाद बेटी के घर के करीब तक पहुच गई थी। लेकिन, महिला के दामाद ने कोरोना जांच करवाकर घर आने का सुझाव दिया। इस दाैरान जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव निकला। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की स्थिति में प्रशासन मरीज के घर को महामारी का केंद्र मानकर कंटेनमेंट जोन घोषित कर कर्फ्यू लगा देता है। इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया जाता है। इसी बात को लेकर कुमारधुबी और जामाडोबा के लोग परेशान थे।

धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि दोनों मरीज सफर में थे। उन्हें बीच में ही रोककर अस्पताल पहुंचा दिया गया। इसलिए महामारी का कोई केंद्र नहीं है। दोनों मुंबई से ही संक्रमित होकर आए हैं। इसलिए धनबाद में कोई नया कंटेनमेंट जोन नहीं बनेगा। मालूम हो कि धनबाद में फिलहाल दो कंटेनमेंट जोन हैं। एक कुमारधुबी और दूसरा डीएस रेल कॉलोनी, हीरापुर।

अब तक मिले चार केस, दो स्वस्थ होकर घर लौटे : दो नए केस मिलने के साथ ही धनबाद में कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़कर चार हो गए। हालांकि पहले मिले दो मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट चुके हैं। इनमें एक कुमारधुबी के बाघाकुड़ी का ही रहने वाला है, जबकि दूसरा धनबाद रेल मंडल कार्यालय में कार्यरत एक रेलकर्मी है। रेलकर्मी का आवास डीएस कॉलोनी में है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.