Coronavirus Jamtara News Update : जामताड़ा में मिला नया कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई तीन
Live Coronavirus Jamtara News Update जामताड़ा जिले में एक नया कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। शुक्रवार की शाम पीएमसीएच धनबाद ने इसकी पुष्टि की है।
जामताड़ा, जेएनएन। Live Coronavirus Jamtara News Update जामताड़ा में एक नया कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। शुक्रवार की शाम पीएमसीएच धनबाद ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही जामताड़ा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तीन हो गई है। हजारीबाग में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।
इससे पहले जामताड़ा जिले के नाला में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला था। उसे नाला में क्वारंटाइन करके रखा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। मरीज कोलकाता में खानशामा का काम करता है। वह बिहार के बांका जिले के कटोरिया का रहने वाला है। लॉकडाउन के दाैरान वह ट्रक पर सवार होकर कटोरिया जा रहा था। तभी वाहन जांच के दाैरान पकड़े जाने पर उसे नाला में क्वारंटाइन कर दिया गया। वहां उसका सैंपल लिया गया और जांच के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेजा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जामताड़ा के कोविड-19 अस्पताल में पहले से एक कोरोना मरीज का इलाज चल रहा है।