Coronavirus Dhanbad News Update : धनबाद में मिला 5वां कोरोना पॉजिटिव, मुंबई से लाैटे हैं तीन मरीज
LIVE Corona in Dhanbad News Update जिले के टुंडी प्रखंज के पोखरिया का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पीएमसीएच ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
धनबाद, जेएनएन। LIVE Corona in Dhanbad News Update जिले के बाघमारा प्रखंड के कपूरिया का रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पीएमसीएच प्रबंधन ने शुक्रवार की शाम में इसकी पुष्टि की। युवक पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। फिलहाल उसे पीएमसीएच से सेंट्रल अस्पताल (COVID-19 Hospital) ले जाने की तैयारी चल रही है। युवक पिछले दिनों मुंबई से बाघमारा लौटा था। इसके साथ ही धनबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
इससे पहले नौ मई को धनबाद में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। दोनों धनबाद के जामाडोबा के रहने वाले थे। दोनों मरीज मां-बेटे थे। मां कैंसर की मरीज है और इलाज के लिए मुंबई गई थी। मुंबई से लाैटने के दाैरान मां अपने बेटे के साथ कार से कुमारधुबी बाघाकुड़ी स्थित बेटी के घर मिलने के लिए जा रही थी। इस दाैरान निरसा में जांच की गई। स्क्रीनिंग के बाद कोरोना जांच के लिए पीएमसीएच भेजा गया। इसके बाद स्वाब सैंपल लिया गया। तब जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकला।
धनबाद में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज 16 अप्रैल को बाघाकुड़ी और दूसरा 18 अप्रैल को डीएस कॉलोनी हीरापुर में मिला था। 21 दिन तक कोई नया केस नहीं मिलने पर उम्मीद की जा रही थी कि धनबाद ऑरेंज जोन के ग्रीन जोन में आ जाएगा। लेकिन 21 वें दिन एक साथ दो केस मिल गया और अब एक और पॉजिटिव केस मिला है। इससे धनबाद के ग्रीन जोन में फिलहाल लाैटने की उम्मीद खत्म हो गई है। धनबाद में मिले पांच कोरोना मरीजों में से तीन पॉजिटिव मरीज पिछले दिनों मुंबई से लाैटे हैं।
यह खबर लगातार अपडेट हो रही है, ज्यादा जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ...