Move to Jagran APP

Jharkhand: गिरिडीह में वज्रपात से दो की माैत, खतरे को लेकर धनबाद में अलर्ट

गिरिडीह के बगोदर प्रखंड में पहली घटना अटका पूर्वी पंचायत के गांधीटांड़ में हुई जहां वज्रपात से 52 वर्षीय तिलक साव की मौत हो गयी। दूसरी घटना मुंडरो पंचायत के घटिया डैम के पास हुई।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 01:30 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 01:30 PM (IST)
Jharkhand: गिरिडीह में वज्रपात से दो की माैत, खतरे को लेकर धनबाद में अलर्ट
Jharkhand: गिरिडीह में वज्रपात से दो की माैत, खतरे को लेकर धनबाद में अलर्ट

गिरिडीह/ धनबाद, जेएनएन। मानसून शुरू होने के साथ ही झारखंड के कोयलांचल और संताल में वज्रपात से जानमाल की हानि का खतरा बढ़ गया है। लगातार घटनाएं घट रही हैं। रविवार को गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड में  वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी तरफ वज्रपात के खतरे को देखते हुए धनबाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। 

prime article banner

गिरिडीह के बगोदर प्रखंड में पहली  घटना अटका पूर्वी पंचायत के गांधीटांड़ में हुई जहां वज्रपात से 52 वर्षीय तिलक साव की मौत हो गयी। वहीं दूसरी घटना मुंडरो पंचायत के घटिया डैम के पास हुई। यहां वज्रपात से मुंडरो निवासी गोविंद महतो के 16 वर्षीय पुत्र कुंजलाल महतो की मौत हो गई जबकि प्रमोद कुमार एवं प्रकाश कुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटिया डैम के पास बारिश से बचने के लिए तीनों लड़के एक पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी वहां वज्रपात हो गया। कुंजलाल महतो मुंडरो उच्च विद्यालय में 10वीं का छात्र था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.