केंद्र के खिलाफ वामपंथी पार्टियों का सप्ताहव्यापी अभियान जारी, धनबाद में धरना-प्रदर्शन
पार्टी की ओर से शाखा का बैनर तथा हाथों से लिखा हुआ पोस्टर लेकर अभियान चलाया। मौके पर पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य राम कृष्णा पासवान तथा लोकल कमेटी सचिव रामबालक ब्रांच सचिव लीलामय गोस्वामी महेंद्र भुइंया जितेंद्र चौधरी अनिल कुमार सिन्हा सुरेश पासवान आदि शामिल थे।
धनबाद, जेएनएन। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ सप्ताहव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इस दाैरान पार्टी के नेता-कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। धनबाद के जनजीवन नगर में मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। इस दाैरान पार्टी के चार कार्यकर्ता हाथ में बैनर लिए सड़क किनारे खड़े थे।
सीपीआई (एम) जगजीवन नगर शाखा ने पार्टी की ओर से सप्ताह व्यापी विरोध अभियान के तहत कोराेना का निःशुल्क वैक्सीन, दवाई, लोगों को बेहतर इलाज की व्यवस्था, प्रत्येक गरीब परिवार को निशुल्क राशन, आयकर के दायरे से बाहर हर परिवार को प्रतिमाह 7500 रूपये देने की मांग की। बरसात की मौसम में जिले के साथ अन्य जगहों जरूरतमंद लोगों को हो रही समस्यायों को लेकर सवाल उठाया गया। कहा गया कि दिन प्रतिदिन सड़क निर्माण में पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं उन्हें किसी अच्छे स्थान पर रिप्लांटेशन की जाए। ताकि हमारे वातावरण में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन हो। पार्टी की ओर से शाखा का बैनर तथा हाथों से लिखा हुआ पोस्टर लेकर अभियान चलाया।
मौके पर पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य राम कृष्णा पासवान तथा लोकल कमेटी सचिव रामबालक, ब्रांच सचिव लीलामय गोस्वामी, महेंद्र भुइंया, जितेंद्र चौधरी, अनिल कुमार सिन्हा, सुरेश पासवान आदि शामिल थे।