Move to Jagran APP

वेतन पर्ची में गड़बड़ी के खिलाफ मजदूरों ने किया प्रदर्शन

आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के भगवान दास पासवान ने कहा कि सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन साजिश के तहत ऐसा कर रहा है। कोयला उद्योग को निजीकरण की ओर ले जा रहा है। इसके कई उदाहरण देखने को मिल रहे हैं।

By Atul SinghEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 05:28 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 05:28 PM (IST)
वेतन पर्ची में गड़बड़ी के खिलाफ मजदूरों ने किया प्रदर्शन
कोयला उद्योग को निजीकरण की ओर ले जा रहा है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, झरिया- तिसरा : कोल नेट की जगह सेफ नेट से मजदूरों का वेतन पर्ची भेजने और इसमें गड़बड़ी के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने बुधवार को नार्थ तिसरा छह नंबर के पास प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि वेतन पर्ची की त्रूटि में जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

loksabha election banner

आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के भगवान दास पासवान ने कहा कि सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन साजिश के तहत ऐसा कर रहा है। कोयला उद्योग को निजीकरण की ओर ले जा रहा है। इसके कई उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। कहा कि पहले मजदूरों का जो वेतन पर्ची कोल नेट के तहत आता था।

इसे समाप्त कर सेफ नेट से भेजा जा रहा है। सेफ नेट की वेतन पर्ची में काफी गड़बड़ी है। संडे, होलीडे को छोड़ दिया जा रहा है। कई मजदूरों के नाम सूची में अंकित नहीं हैं। नाम में भी गड़बड़ी है। काम करने के बाद मजदूर की कुल तनख्वाह महीने में कितनी है। यह भी दर्शाया नहीं जा रहा है।

प्रबंधन की साजिश के खिलाफ आंदोलन को बाध्य हुए। जरूरत हुई तो पूरे लोदना क्षेत्र में चक्का जाम होगा। श्रम कानून में संशोधन व निजीकरण के खिलाफ 23 और 24 फरवरी को पूरे कोल इंडिया में हड़ताल की जाएगी। लोदना क्षेत्र के मजदूर भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर हड़ताल को सफल बनाएंगे। मौके पर फागु नापित, सिदाम चन्द्र महतो, बंटी सिंह, अनिल सिंह, दिनेश प्रसाद, मनोज पासवान, संतोष मिश्रा, कन्हाई सिंह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.