कुमारधुबी में कैरम खेलने से मना किया तो युवक को पीटा
कुमारधुबी : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के नीचूधौड़ा में कैरम खेलने से मना करने पर एक युवक की पिटाई कर दी ग
कुमारधुबी : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के नीचूधौड़ा में कैरम खेलने से मना करने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। मामला शुक्रवार शाम का है। घटना के बाद दोनों पक्षों से दर्जनों लोग ओपी पहुंचकर हंगामा किया। एएसआइ तपेश्वर पासवान ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों की ओर से ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है।
घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के मुताबिक नीचूधौड़ा में विशाल कुमार दास के घर के पास कुछ युवक कैरम खेल रहे थे। इस दौरान वे गाली गलौज भी कर रहे थे। विशाल ने उन्हें गाली गलौज से रोकते हुए कहीं अन्य जाकर कैरम खेलने को कहा। इसी पर कैरम खेल रहे पड़ोस के युवक आकाश रवानी के साथ विशाल की नोकझोंक हो गई। आकाश ने बेल्ट खोलकर विशाल की पिटाई कर दी। देखते देखते दोनों का परिजन भी आपस में उलझ गए।