Move to Jagran APP

एक ओम के आकार में दिखेगा भारत, 22 को सैटेलाइट से पूरी दुनिया देखेगी युवाओं का उत्‍साह, धनबाद भी बनेगा गवाह

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। हर कोई इसे अपने-अपने तरीके से मना रहा है। इसी कड़ी में अब क्रीड़ा भारती ने कुछ ऐसे अनूठे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई है जिस पर हर भारतीय गर्व करेगा।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 02:44 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 02:44 PM (IST)
एक ओम के आकार में दिखेगा भारत, 22 को सैटेलाइट से पूरी दुनिया देखेगी युवाओं का उत्‍साह, धनबाद भी बनेगा गवाह
22 मई को देश के केंद्र में कुछ इस तरह की संरचना तैयार करने में क्रीड़ा भारती जुटी है।

आशीष सिंह, धनबाद देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। हर कोई इसे अपने-अपने तरीके से मना रहा है। इसी कड़ी में अब क्रीड़ा भारती ने कुछ ऐसे अनूठे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई है, जिस पर हर भारतीय गर्व करेगा। क्रीड़ा भारती की ओर से मां भारती की अभिनव अर्चना भारत माता प्रदक्षिणा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पूरे देश के 250 स्थानों पर एक साथ 22 मई को सुबह 8:56 बजे होगा। यह अखिल भारतीय मोटरसाइकिल यात्रा है। 22 मई के दिन सैटेलाइट से देखने पर ओम का प्रतीक चिन्ह दिखाई पड़ेगा। इस कार्यक्रम में देश के लगभग सभी राज्य शामिल होंगे। प्रत्येक राज्य में सात से दस ऐसे स्थल चिन्हित किए गए हैं, जहां एक साथ 75 बाइक सवार 8:56 पर खड़े रहेंगे। सभी के हाथों में क्रीड़ा भारती का ध्वज, तिरंगा और भारत माता का चित्र होगा।

loksabha election banner

झारखंड में बनाए गए दो पाॅइंट, इनमें एक धनबाद भी: क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय मंत्री संजय तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से भी पत्र मिल गया है। एनएचएआइ कार्यक्रम में सहयोग करेगा, ताकि कहीं भी कोई असुविधा न हो। क्रीड़ा भारती की ओर से झारखंड में धनबाद और देवघर दो पॉइंट होंगे। इसके साथ ही बंगाल के दुर्गापुर और बराकर पुल पर भी एक-एक पॉइंट होगा। इस तरह किसी राज्य में तीन तो कहीं पांच से सात पॉइंट होंगे। चयनित स्थल पर निर्धारित समय पर 75-75 बाइक लेकर कार्यकर्ता पहुंचेंगे। 75 बाइक सवार और 75 उनके सहयोगी यानी 150 सदस्य हर पॉइंट पर रहेंगे। संजय तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का इसका उद्देश्य खेल के जरिए चरित्र और चरित्र के जरिए देश निर्माण करना है, ताकि भारत देश स्वस्थ, सक्षम और समर्थ बन सके। यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम होने जा रहा है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्य मार्ग और उप मार्ग; दो तरीके से होगी प्रदक्षिणा यात्रा: संजय तिवारी ने बताया कि यह प्रदक्षिणा यात्रा मुख्य मार्ग और उप मार्ग दो तरीकों से होगी। मुख्य मार्ग को ओम प्रतीक चिन्ह के लिए चयनित किया गया है और उप मार्ग में जो भी तीर्थ स्थल होंगे वहां पर यात्रा निकलेगी। मसलन झारखंड में 24 जिले हैं तो इन जिलों में जहां-जहां भी प्रमुख तीर्थ स्थल होंगे वहां यह यात्रा निकलेगी। ओम साइन के लिए फिलहाल झारखंड में देवघर और धनबाद कोई चिन्हित किया गया है ताकि सेटेलाइट से देखने पर ओम का आकार भली-भांति दिखाई पड़े। इसलिए इन दोनों जगह मुख्य पॉइंट पर 75 बाइक सवार निर्धारित समय 8:56 पर मौजूद रहेंगे।

22 मई को धनबाद में आयोजित होगा यह कार्यक्रम: संजय तिवारी के अनुसार, प्रदक्षिणा यात्रा के दिन धनबाद के जगजीवन नगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में सुबह 7:50 बजे रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित क‍ी गई है। आठ बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसमें सेना के एक सेवानिवृत्त मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहेंगे। सूचनाएं साझा होंगी। तत्पश्चात 8:56 पर राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। भारत माता की जय का उद्घोष भी होगा। तत्पश्चात वंदे मातरम से कार्यक्रम का समापन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.