Move to Jagran APP

डोंट वरी! वेबसाइट पर उपलब्ध है सेमेस्टर-वन का बदला सिलेबस, कर लें डाउनलोड

इस सत्र में बीबीएमकेयू ने विनोबा भावे विवि के पाठ्यक्रम को अपनाया है। वहां पहले सेमेस्टर के सिलेबस में बदलाव लाया गया है। इस वजह से यहां का सिलेबस भी बदल गया।

By mritunjayEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 02:27 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 02:27 PM (IST)
डोंट वरी! वेबसाइट पर उपलब्ध है सेमेस्टर-वन का बदला सिलेबस, कर लें डाउनलोड
डोंट वरी! वेबसाइट पर उपलब्ध है सेमेस्टर-वन का बदला सिलेबस, कर लें डाउनलोड

धनबाद, जेएनएन।बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधीन धनबाद और बोकारो के कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर वन में दाखिला लेनेवाले छात्र छात्राओं का सिलेबस पूरी तरह बदल चुका है। अपडेट सिलेबस विनोबा भावे विवि की वेबसाइट पर है। वहां से डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी विवि पीजी अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक सह जनसूचना पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार ने दी। वे मंगलवार को दैनिक  जागरण के कार्यक्रम प्रश्न पहर में पहुंचे थे। इस दौरान धनबाद और बोकारो के विभिन्न कॉलेजों में पढऩे वाले छात्र छात्राओं ने उनसे सवाल पूछे। डॉ. इंद्रजीत कुमार ने न सिर्फ उनके सवालों के जवाब दिए बल्कि कई टिप्स भी दिये। उन्होंने बताया कि इस सत्र में बीबीएमकेयू ने विनोबा भावे विवि के पाठ्यक्रम को अपनाया है। वहां पहले सेमेस्टर के सिलेबस में बदलाव लाया गया है। इस वजह से यहां का सिलेबस भी बदल गया। छात्रों के लिए सिलेबस को शॉर्ट किया गया है। इसमें कुछ नई चीजें भी शामिल की गई हैं। 

loksabha election banner

इन पुस्तकों से कर सकते हैं अध्ययन

- ए ग्लोसरी ऑफ लिटररी टम्र्स

- डिक्शनरी ऑफ लिटररी टम्र्स

- क्रिटिकल हिस्ट्री ऑफ इंग्लिश पोएट्री

- ए शॉर्ट हिस्ट्री ऑफ शॉर्ट स्टोरी

इंटरनेट की भी ले सकते हैं मदद

सिलेबस डाउनलोड कर उपलब्ध पुस्तकों के साथ-साथ छात्र छात्राएं इंटरनेट से भी मदद ले सकते हैं। इंटरनेट पर भी इससे जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। 

पीजी सेमेस्टर-वन के सिलेबस में भी बदला

स्नातक ही नहीं पीजी के पहले सेमेस्टर के सिलेबस में भी बदलाव लाया गया है। पीजी में अपडेट सिलेबस आधारित कक्षाएं भी चल रही हैं। 

छात्र छात्राओं के सवाल 

सवाल : स्नातक सेमेस्टर-वन की परीक्षा कब से शुरू होगी, क्या सिलेबस भी बदला है?

सचिव कुमार यादव, बोकारो 

जवाब : होली की छुट्टियों के बाद परीक्षा शुरू होने की संभावना है। सिलेबस में बदलाव लाया गया है। विनोबा भावे विवि की वेबसाइट पर अपडेट सिलेबस देख सकते हैं। उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

सवाल : परीक्षा में अब कम समय है, तैयारी कैसे करें, कृपया मार्गदर्शन दें?

सुरेंद्र कुमार ठाकुर, बरवाअड्डा

जवाब : पाठ्य पुस्तक से पढ़ें और अपडेट सिलेबस देखकर तैयारी करें। विषय से जुड़े रेफरेंस बुक की भी मदद ले सकते हैं। 

सवाल : कोचिंग कर रहा हूं पर वहां तो पुराने सिलेबस से ही पढ़ाया जा रहा है। क्या नये सिलेबस से प्रश्न आएंगे? 

सुमंत जायसवाल, गोमिया

जवाब : बिल्कुल अपडेट सिलेबस से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। सिलेबस को छोटा किया गया है। उसी के अनुसार तैयारी करें। अपने कोचिंग शिक्षक और कॉलेज के शिक्षक से भी बात करें। 

सवाल : स्नातक सेमेस्टर वन का सिलेबस बदला है तो नये सिलेबस की जानकारी कैसे मिलेगी?

नीलम कुमारी, धनबाद 

जवाब : विनोबा भावे विवि की वेबसाइट पर अपडेट सिलेबस डाउनलोड कर लें और उसे अपने संबंधित कॉलेज से दिखाकर उनसे जानकारी ले लें। 

सवाल : परीक्षा में जो सवाल पूछे जाएंगे उसका पैटर्न क्या होगा? 

निर्मल बसंत, तुपकाडीह 

जवाब : सिलेबस डाउनलोड कर लें। उसमें पैटर्न की भी जानकारी दी गई है। कितने वास्तुनिष्ठ,कितने लघु उत्तरीय और कितने दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे और उनका अंक क्या होगा। यह समस्त जानकारी दी गई है। 

इन्होंने भी पूछे सवालः फलक फातिमा, अंकिता, सोनल, संतोष कुमार, अमरनाथ झा, स्वीटी सिन्हा, प्रदीप भारद्वाज, उषा सिन्हा, वर्षा, राजीव पांडेय, अमृता, पुष्कर, सोनल, प्रमिला, शालिनी, अमृत बाउरी, शहनाज, शिव शंकर, विष्णु यादव, अंबर प्रताप, अनिल कुमार, सुनील वर्मा, तुलिका दास, शालिनी रंजन व अन्य। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.