Move to Jagran APP

India Lockdownः चार दिनों से धनबाद में फंसी कोलकाता की लड़की, CM के ट्वीट पर रेस हुआ प्रशासन

चार दिन पहले अलेप्पी एक्सप्रेस से धनबाद आयी थी। लॉक डाउन के कारण घर नहीं जा सकी। घर वाले भी नहीं आ पा रहे हैं। अपने ढेर सारे सामान के साथ धनबाद स्टेशन को सराय बना लिया है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 03:43 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 12:26 PM (IST)
India Lockdownः चार दिनों से धनबाद में फंसी कोलकाता की लड़की, CM के ट्वीट पर रेस हुआ प्रशासन
India Lockdownः चार दिनों से धनबाद में फंसी कोलकाता की लड़की, CM के ट्वीट पर रेस हुआ प्रशासन

धनबाद, जेएनएन। पुलिस बाहर नहीं जाने दे रही और आरपीएफ अंदर नहीं जाने दे रहे हैं...। कई दिनों से पानी पी कर रह रहे हैं। न खाना मिल रहा रहने का ठिकाना...। यह कहना है है उन लोगों का जो कई दिनों से धनबाद स्टेशन पर फंसे हैं। इनमें मध्यप्रदेश के सिंगरौली के मजदूरों के साथ कोलकाता की एक युवती भी है।

loksabha election banner

सिंगरौली के रहने वाले कल्याण सिंह, दद्दू सिंह और बबलू सिंह ओडिशा के जाजपुर में सीमेंट फैक्टरी में काम करते हैं। ओडिशा से खड़गपुर और वहां से बोकारो होकर गोमो पहुंचे। गोमो से उन्हें धनबाद पीएमसीएच जांच के लिए भेजा गया। जांच पूरी होते ही उन्हें एक कागज थमाकर हॉस्पिटल से बाहर कर दिया गया। उसके बाद दो दिनों से धनबाद स्टेशन के बाहर बैठे हैं।

कुछ ऐसी ही कहानी कोलकाता की युवती की है। तीन दिन पहले अलेप्पी एक्सप्रेस से धनबाद आयी थी। लॉक डाउन के कारण घर नहीं जा सकी। घर वाले भी नहीं आ पा रहे हैं। अपने ढेर सारे सामान के साथ धनबाद स्टेशन को सराय बना लिया है। रात में स्टेशन के बाहर बने सराय में भिखारियों के साथ रह रही है और दिन में पोर्टिको में बैठ परिस्थिति सामान्य होने का इंतेजार कर रही है। उसने बताया कि स्टेशन पर पहुंचने के बाद महिला थाना की टीम उसे ले गयी थी। बाद में सड़क पर छोड़ दिया।

धनबाद में फंसी कोलकाता की लड़की की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार को निर्देश किया है। बुधवार को Jagran.Com पर 'धनबाद में फंसी कोलकाता की लड़की को चाहिए मदद, भिखारियों के साथ रहने को मजबूर' खबर चली थी। इसे पढ़कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया। उन्होंने ट्वीट कर मदद के लिए धनबाद के उपायुक्त को निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.