Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Report: दो दिन लेट से केरल पहुंचा मानसून, जानें झारखंड में कब आएगा

Dhanbad Weather Report मॉनसून के धनबाद आगमन को लेकर अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव ने बताया कि मानसून के केरल में लेट पहुंचने का असर धनबाद या झारखंड में होने की संभावना नहीं है। इसके मुंबई पहुंचने के दो से 3 दिन के अंदर धनबाद आगमन हो जाएगा।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 02:58 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 02:58 PM (IST)
Dhanbad Weather Report: दो दिन लेट से केरल पहुंचा मानसून, जानें झारखंड में कब आएगा
झारखंड में अभी प्री मानसून की बारिश हो रही है ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। इंतजार की घड़ियां खत्म। 2 दिन लेट सही सही पर मानसून ने केरल में दस्तक दे दिया। केरल समेत आसपास के राज्यों में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। झारखंड के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, दुमका, जामताड़ा, देवघर आदि जिलों में 12 से 15 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने मॉनसून के आज केरल पहुंचने से जुड़ी सूचना जारी कर दी है। इस साल मानसून की अच्छी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

धनबाद में समय पर पहुंचे मानसून

मॉनसून के धनबाद आगमन को लेकर अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव ने बताया कि मानसून के केरल में लेट पहुंचने का असर धनबाद या झारखंड में होने की संभावना नहीं है। इसके मुंबई पहुंचने के दो से 3 दिन के अंदर धनबाद आगमन हो जाएगा। उन्होंने बताया मानसून के बादल कभी-कभी एक ही स्थान पर लंबे समय तक बने रहते हैं। इस वजह से इसके आने में देर होती है। अगर नियमित रफ्तार से चलता रहा तो नियत समय पर धनबाद पहुंच जाएगा। पर अगर रास्ते में रुक गया तो देर भी हो सकती है। केरल में मॉनसून की एंट्री के साथ ही धनबाद और आसपास भी प्री मानसून की बारिश जारी रहने का अनुमान है। पिछले महीने बंगाल की खाड़ी में आए यास चक्रवात के प्रभाव से पूरे राज्य में भारी बारिश हुई थी। चक्रवात का असर कम होने के बाद से ही प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। मानसून के आगमन तक प्री मानसून की बारिश होती रहेगी।

36 डिग्री पर पहुंचा धनबाद का पारा दो-तीन दिनों में और होगी बढ़ोतरी

इधर धनबाद के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया है। अगले कई दिनों तक इसमें बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। रविवार से अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि इस बीच प्री मानसून की बारिश होने से बीच-बीच में राहत भी मिलती रहेगी। 

       सोमवार 7 जून तक का संभावित तापमान

  • गुरुवार अधिकतम 36 न्यूनतम 23
  • शुक्रवार अधिकतम 35 न्यूनतम 23
  • शनिवार अधिकतम 37 न्यूनतम 24
  • रविवार अधिकतम 39 न्यूनतम 25
  • सोमवार अधिकतम 39 न्यूनतम 25

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.