Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Update: दिवाली और छठ पर ऐसा ही रहेगा माैसम का मिजाज, दो डिग्री तक पारा गिरने के आसार

Dhanbad Weather Update धनबाद के मौसम में लगातार बदला हो रहा है। कभी धूप खिल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। दिवाली तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। दिवाली के बाद से तापमान में गिरावट आने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 07:58 AM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 12:14 PM (IST)
Dhanbad Weather Update: दिवाली और छठ पर ऐसा ही रहेगा माैसम का मिजाज, दो डिग्री तक पारा गिरने के आसार
धनबाद में सुबह-सुबह पड़ रही गुलाबी ठंड ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। माैसम का मिजाज बदल रहा है। अब ठंड अपनी माैजूदगी का अहसास कराने लगी है। धनबाद और इसके पड़ोस के जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा में सुबह-सुबह गुलाबी ठंड पड़ रही है। रात को सोते समय बगैर चादर के ठंड लग रही है। माैसम विभाग के अनुसार अभी ऐसा ही चलेगा। दिवाली में गुलाबी ठंड रहेगी। इसके बाद छठ तक कुछ पारा नीचे जाएगा। छठ बाद सर्दी सताएगी।

loksabha election banner

दिवाली बाद तापमान में गिरावट

धनबाद के मौसम में लगातार बदला हो रहा है। कभी धूप खिल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। दिवाली तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। दिवाली के बाद से तापमान में गिरावट आने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। मौसम विभाग से जारी सूचना के अनुसार 4 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 5 नवंबर से इसमें धीरे-धीरे गिरावट आएगी। 5 को 16 डिग्री तो 6 को 15 डिग्री तक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना जताई जा रही है। दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रहेगा।

इस बार पिछ्ले साल से दोगुना बारिश 

इस साल अक्टूबर में अच्छी बारिश हुई। बारिश का आंकड़ा 144 मिलीमीटर पर रहा जो पिछले साल की तुलना में लगभग 2 गुना है। पर मौसम विभाग से जारी आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड अक्टूबर 2013 का था। अक्टूबर 2013 में 284 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था जो पिछले 9 सालों में सबसे ज्यादा है। सर्वाधिक बारिश का कारण थाईलैंड का चक्रवात फेलीन था। उस चक्रवात ने ओडिशा समेत देश के कई हिस्से में भारी तबाही मचाई थी। उसी साइक्लोन के असर से अक्टूबर 2013 में धनबाद में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई थी। इस साल भी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में साइक्लोन आए। साइक्लोन की वजह से धनबाद और आसपास बारिश भी हुई पर अक्टूबर में इसका असर कम रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.