Move to Jagran APP

Assembly elections-2019 से पहले बदली झरिया की सियासत, बच्चा गुट में शामिल हुए केडी पांडेय व करीम

कुंती गुट के विश्वस्त रहे मजदूर नेता केडी पांडेय ने पूर्व विधायक बच्चा सिंह के नेतृत्व वाले जनता मजदूर संघ का दामन थाम लिया। उनके साथ करीम अंसारी ने भी रघुकुल में आस्था जता दी है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 10:45 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 10:45 AM (IST)
Assembly elections-2019 से पहले बदली झरिया की सियासत, बच्चा गुट में शामिल हुए केडी पांडेय व करीम
Assembly elections-2019 से पहले बदली झरिया की सियासत, बच्चा गुट में शामिल हुए केडी पांडेय व करीम

धनबाद, जेएनएन। Assembly elections-2019 के पहले झरिया की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम हुआ। जनता मजदूर संघ कुंती गुट के विश्वस्त रहे व वरीय मजदूर नेता केडी पांडेय ने पूर्व विधायक बच्चा सिंह के नेतृत्व वाले जनता मजदूर संघ का दामन थाम लिया। उनके साथ ही श्रमिक नेता केएन सिंह, अब्दुल करीम अंसारी, कार्यालय सचिव अनिल प्रसाद, मनोज सिंह ने भी जमसं बच्चा गुट में आस्था जता दी है।

loksabha election banner

रघुकुल में इन सभी ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। अब दोनों ही घराने अलग-अलग राजनीति कर रहे हैं। कुंती गुट से संजीव सिंह की पत्नी रागिनी देवी और बच्चा गुट से स्व. नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह झरिया से विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर रही हैं। ऐसे में केडी पांडेय के समर्थकों के साथ पाला बदल लेने से बच्चा गुट गदगद है। इस दौरान पूर्णिमा सिंह, हर्ष सिंह, अनिल पासवान, मनोहर कुमार, पिंटू दत्ता मौजूद थे।

वहीं जनता मजदूर संघ की महामंत्री सह पूर्व विधायक कुंती देवी ने केडी पांडेय और सचिव अब्दुल करीम अंसारी को संघ विरोधी काम करने के आरोप में निष्कासित कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.