Move to Jagran APP

Kannada Actor Puneeth Rajkumar के निधन से झारखंड भी मर्माहत, मनरेगा आयुक्त बोलीं-Shocking News

Puneeth Rajkumar कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। वह सिर्फ 46 साल के थे। उनको जानने और चाहने वाले झारखंड में भी थे। राज्य की मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने उनके निधन को चाैंकाने वाली खबर करार दिया है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 29 Oct 2021 07:51 PM (IST)Updated: Fri, 29 Oct 2021 09:35 PM (IST)
Kannada Actor Puneeth Rajkumar के निधन से झारखंड भी मर्माहत, मनरेगा आयुक्त बोलीं-Shocking News
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Puneeth Rajkumar कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता राजकुमार का निधन हो गया है। वह 46 साल के थे। दिल का दाैरा पड़ने पर उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग थे। इसके बावजूद कम उम्र में दिल का दाैरा पड़ने से निधन सोचनीय प्रश्न है। इससे पहले कम उम्र में ही दिल का दाैरा पड़ने से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो चुका है। पुनीत के निधन से उनके प्रशंसक और सहयोगी सदमे में हैं। झारखंड में भी उन्हें चाहने और जानने वाले काफी लोग हैं। सब मर्माहत हैं।

loksabha election banner

चाैंकाने वाली खबर

झारखंड की तेज तर्रार महिला आइएएस अधिकारी राजेश्वरी बी ने पुनीत राजकुमार के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पुनीत के निधन को चाैंकाने वाली खबर करार दिया है। 

वर्कआउट के दाैरान पड़ा दिल का दाैरा

पुनीत राजकुमार शुक्रवार सुबह जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी उन्हें अचानक कार्डिएक अरेस्ट हुआ जिसके बाद वह वहीं गिर गए थे। उन्हें विक्रम हॉस्पिटल में ले जाया गया था। अभिनेता को सुबह 11.30 बजे सीने में दर्द के बाद भर्ती कराया गया था। तब उनकी हालत गंभीर थी और आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के दाैरान निधन हो गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.