कतरास कोयलांचल में याद किए गए शक्ति नाथ महतो
सिजुआ तेतुलमारी निचितपुर सिजुआ शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती कतरास कोयलांचल में मनाई ग
सिजुआ, तेतुलमारी, निचितपुर, सिजुआ: शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती कतरास कोयलांचल में मनाई गई। उनके पैतृक गांव तेतुलमुड़ी तथा समाधि स्थल आजाद सिजुआ में शहीद की पत्नी सूची देवी, पुत्री अंजना देवी, पुत्र मनोज महतो, शिवप्रसाद महतो समेत अन्य परिजनों ने आदमकद प्रतिमा को दूध व जल से नहलाया तथा पूजा-अर्चना की। स्कूली बच्चों ने शहीद के याद में गीत प्रस्तुत की। हरि प्रसाद महतो, सुरेश महतो, धर्मेंद्र महतो, पवन महतो, राजेंद्र राजा, बसंत महतो, सौरभ महतो, रंजीत महतो, शिवनाथ महतो, महादेव हांसदा, स्वपन कुमार ने पुष्प अर्पित किया। बैजकारटांड़ में शक्ति चौक पर शक्ति नाथ महतो की प्रतिमा पर समाजसेवी, राजनीतिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने माल्यार्पण किया। यहां कार्यक्रम की शुरूआत शहीद की पत्नी सूची देवी ने शहीद की प्रतिमा को दूध से धोकर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात शहीद की पुत्री अंजना देवी ने माल्यार्पण किया गया। जेबीएम पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। उसके बाद गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में जीएम जितेंद्र मलिक, राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह, शिव प्रसाद महतो, मनोज महतो, रमेश टुडू, रतिलाल टुडू, संतोष महतो, नरेश महतो, सुशील सिंह, बसंत महतो, परवेज इकबाल, गजेंद्र सिंह, प्रेमा पांडेय, लक्ष्मी मुर्मू, स्मारक समिति के दयानंद महतो, अनिल टुडू, बिरजू कुमार, सपन पंडित, लोकनाथ महतो, प्रेमचंद महतो आदि शामिल थे।
निचितपुर शहिद शक्ति नाथ महतो स्मारक विद्यालय धारजोरी में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पवन महतो, गणेश महतो, अरुण चांद, दिलीप सिंह, नंदलाल महतो उपस्थित थे।