बाबूलाल ने मुख्यमंत्री हेमंत पर कसा तंज, कहा-अब दिल्ली-पटना के फोन पर झारखंड में होगा काम
मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री को खुद पर कमान होना चाहिए लेकिन यहां तो रांची और दिल्ली आने-जाने समझने में समय बिता दिया गया। पांच साल में एक महीना तो व्यर्थ में चला गया।
धनबाद/ गांवा, जेएनएन। हेमंत सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने बीस दिन बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार न होने पर झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि राज्य में अब तक मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री बार-बार दिल्ली का चक्कर लगा रहे हैं तो कभी रिम्स जा रहे हैं। साफ है कि मुख्यमंत्री स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पाएंगे। दिल्ली और पटना से फोन आने पर ही काम करेंगे।
मुख्यमंत्री की अपनी सोच होनी चाहिए
मरांडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री की अपनी सोच होनी चाहिए। किसे मंत्री बनाना है और किसे कौन विभाग देना है, यह निर्णय खुद सीएम को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को खुद पर कमान होना चाहिए, लेकिन यहां तो रांची और दिल्ली आने-जाने, समझने में समय बिता दिया गया। पांच साल में एक महीना तो व्यर्थ में चला गया। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं तो आगे क्या काम हो सकता है? आने वाले समय में कभी दिल्ली से फोन पर फैसला आएगा तो कभी पटना से फैसला होगा। विकास कार्य में कौन टेंडर भरेगा, किसको काम मिलेगा, इन बातों में सीएम उलझे रहेंगे और विकास ठप हो जाएगा। मरांडी सोमवार को अपने पैतृक गांव कोदाईबांक में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह 28 महीने राज्य के मुख्यमंत्री रहे, जिसमें मात्र 14 बार पार्टी व सरकारी मीटिंग में गए हैं। इसके बाद मरांडी गांवा के लिए निकल गए।
सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मोदी से बंद कमरे में की गुफ्तगू
तिसरी में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मोदी के आवास पर एक कमरा में आधा घंटा रुके और वहां भी बातचीत कर निकल गए। मौके पर जेवीएम महा सचिव सुरेश साव, मोहन बरनवाल, उदय साव, इलियास अंसारी, कृष्णा सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र राय, रवि बरनवाल, बिनोद बरनवाल, सुरेंद्र आर्य, इंद्रदेव बरनवाल आदि उपस्थित थे। झाविमो के प्रधान महासचिव अभय ¨सह मरांडी से मिलने कोदाईबांक पहुंचे, लेकिन इसके पहले ही मरांडी क्षेत्र भ्रमण के लिए निकल चुके थे। ¨सह ने कहा कि पार्टी में छोटा कार्यकर्ता हो या बड़ी हस्ती के नेता, कोई भी पार्टी के अनुशासन के खिलाफ कार्य करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। हटिया प्रत्याशी शोभा यादव के मामले में झाविमो विधायक बंधु तिर्की को कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे में अपना पक्ष रखने की बात कही गई है।
मरांडी ने किया क्षेत्र भ्रमण, समस्याओं से हुए रूबरू गावां
सोमवार को झाविमो सुप्रीमो सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने क्षेत्र भ्रमण किया। उन्होंने गावां, मंझने, बिरने, चिहूंटिया, पसनोर, पिहरा सहित प्रखंड के कई इलाकों का भ्रमण कर जनसमस्याओं को सुना और समाधान करने की बात कही। इस बीच उन्होंने गावां बा•ार स्थित झाविमो कार्यालय में ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ ही बिरने स्थित अभिनन्दन खेल मैदान में हो रहे बिरने प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने खेल मैदान के विकास की मांग की। इस पर मरांडी ने जल्द से जल्द खेल मैदान के विकास और चहारदीवारी निर्माण की बात कही। कहा कि उन्हें जिस विश्वास से जनता ने विधायक बनाया है, उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। यह भी कहा कि उन्हें विधायक बनाने में सबसे ज्यादा योगदान गावां प्रखंड का है, इसलिए गावां की समस्याओं को वह प्राथमिकता के साथ दूर करेंगे। मौके पर झाविमो प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम यादव, जिप सदस्य इमरान अंसारी, राजेन्द्र चौधरी, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अमरदीप निराला, प्रखंड महासचिव वहाब खान, गांवा मुखिया अनुरूपा देवी, बिरने मुखिया राजकुमार यादव, मुन्ना ¨सह, मरगूब आलम सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता थे।