'रामजी' करेगे झामुमो का बेड़ा पार!
धनबाद : भारतीय जनता पार्टी की सभाओ मे जय श्री राम का नारा हमेशा लगता रहा है। अब झारखंड
धनबाद : भारतीय जनता पार्टी की सभाओ मे जय श्री राम का नारा हमेशा लगता रहा है। अब झारखंड मुक्ति मोर्चा मे भी अपना चुनावी बेड़ा पार लगाने के लिए 'राम' नाम का सहारा लेने पर विचार चल रहा है। हलांकि अभी यह काम प्रस्ताव स्तर पर ही है। हाल मे झामुमो जिला कमेटी की ओर से वन भोज का आयोजन किया गया था। इसमे आगामी चार फरवरी को धनबाद स्थित गोल्फ मैदान में पार्टी स्थापना दिवस समारोह को लेकर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान ही एक कार्यकर्ता ने पार्टी के लिए नया नारा का प्रस्ताव दिया। यह नारा है- 'हरे रामा हरे-हरे, अबकी झामुमो घरे-घरे'। इस नारा के प्रस्ताव पर खुलकर चर्चा हुई। वनभोज मे पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो भी थे। इस संबंध मे जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि स्थापना दिवस को लेकर नए नारा का प्रस्ताव तो आया है, लेकिन निर्णय केन्द्रीय समिति को लेना है। आगामी 2019 मे होने वाले चुनाव को लेकर झामुमो को घर-घर पहुंचाने की तैयारी हो रही है। इस काम मे कार्यकर्ता लग चुके है। नगर महासचिव देबू महतो ने भी कहा कि नारा का प्रस्ताव आया है। निर्णय समिति को लेना है।