Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा-आजसू ने प्रदेश को बनाया सियासी प्रयोगशाला, गैर झारखंडी को सीएम बनाकर मूलवासियों का किया अपमान

शिबू सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य झामुमो की देन है। जिसे भाजपा-आजसू ने सियासत का प्रयोगशाला बना कर रख दिया। उन्होंने मूलवासियों से शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 05:01 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 05:01 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा-आजसू ने प्रदेश को बनाया सियासी प्रयोगशाला, गैर झारखंडी को सीएम बनाकर मूलवासियों का किया अपमान
Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा-आजसू ने प्रदेश को बनाया सियासी प्रयोगशाला, गैर झारखंडी को सीएम बनाकर मूलवासियों का किया अपमान

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 झामुमो अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य झामुमो की देन है। जिसे भाजपा-आजसू ने सियासत का प्रयोगशाला बना कर रख दिया। गैर झारखंडी को मुख्यमंत्री बनाकर झारखंड का अपमान किया। साथ ही झारखंड को लूटने का काम भाजपा और आजसू ने किया।

loksabha election banner

शिबू सोरेन ने राज्य को बचाने और संवारने के लिए झामुमो को वोट देकर मथुरा महतो को जिताने का आह्वान किया। साथ ही आदिवासी-मूलवासियों को शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। वे तोपचांची के मोहनपुर गांव में झामुमो प्रत्यासी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले आदिवासी बहुल मोहनपुर गांव में शिबू का पारम्परिक तरीके से स्वागत हुआ।

स्कूलों को बंद कर भाजपा ने झारखंड में शिक्षा को किया अंधकारमय

पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड की जनता ने भाजपा को विश्वास कर वोट दिया था, लेकिन भाजपा ने धोखा देकर उनका विश्वास तोड़ा है। स्कूलों को बंद कर भाजपा ने झारखंड में शिक्षा को अंधकारमय कर दिया। वहीं 5 सालों तक आदिवासी-मूलवासी को ठगने का काम कर डबल इंजन की सरकार चलाते रहे। 

परेशान किसान को भाजपा दिखा रही झूठा सपना

मथुरा ने कहा कि टुंडी में जो विकास कार्य शुरू हुआ था, उसे रोक दिया गया। इसके कारण बेरोजगारी के अभाव में यहां के लोग पलायन कर रहे हैं। किसान परेशान हैं और भाजपा उन्हें झूठा सपना दिखा रही है। उन्होंने लोगों से झामुमो के पक्ष में मतदान कर राज्य में मजबूत गठबंधन सरकार बनाने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.