Move to Jagran APP

JMM foundation day 2020: शिबू ने मुख्यमंत्री बेटे से मांगा सिंचाई का पानी, बोले-व्यक्तिगत ताैर पर कुछ नहीं मांगा

JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर कुछ नहीं मांगा। यहां के विकास के लिए मांगा। खेत हैं। सिंचाई के साधन नहीं है। पानी की व्यवस्था करनी होगी।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 08:30 AM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 08:30 AM (IST)
JMM foundation day 2020: शिबू ने मुख्यमंत्री बेटे से मांगा सिंचाई का पानी, बोले-व्यक्तिगत ताैर पर कुछ नहीं मांगा
JMM foundation day 2020: शिबू ने मुख्यमंत्री बेटे से मांगा सिंचाई का पानी, बोले-व्यक्तिगत ताैर पर कुछ नहीं मांगा

धनबाद, जेएनएन। झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन को अपने मुख्यमंत्री बेटे हेमंत सोरेन से काफी उम्मीद है। झामुमो के स्थापना दिवस पर सोरेन ने मुख्यमंत्री से झारखंड के किसानों के लिए सिंचाई का पानी मांगा है। जल, जंगल और जमीन बचाने की वकालत की है। कहा है, नदियों और जंगलों को बचाने से ही झारखंड का विकास होगा। 

loksabha election banner

सोरेन ने मंगलवार की रात धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में झामुमो स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आदोलन किया तो व्यक्तिगत तौर पर कुछ नहीं मांगा। यहां के विकास के लिए मांगा। खेत हैं फसलें हो रही हैं, लेकिन सिंचाई के साधन नहीं है। पानी की व्यवस्था करनी होगी। जंगल में पेड़ खत्म हो रहे हैं और केवल झाडिय़ां बची हैं। जंगलों और नदी नालों का भी विकास करना होगा। इससे पहले झामुमो के 48वां स्थापना दिवस समारोह का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने पार्टी का झंडा फहरा कर शुभारंभ किया। गोल्फ मैदान में आयोजित समारोह में जय झारखंड के खूब नारे लगे। कारण साफ था। हेमंत सोरेन ने झारखंडियों को जहां एक ओर मुख्यमंत्री घोषित कर दिया, वहीं भविष्य में अनेक उम्मीदों को पूरा करने की बात कही। जब-जब उनकी घोषणाएं होती हेमंत और झारखंड जिंदाबाद के नारे जरूर लगते। 

झारखंड में सीएए लागू नहीं होगा 

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन ने कहा कि झारखंड में सीएए लागू नहीं होगा। यहां रहने वाले सभी झारखंडी हैं और वे कहीं बाहर नहीं जाएंगे। स्कूली शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि बाने वाले पांच सालों में हरियाली आएगी। झारखंड में भाजपा के लोग ताबड़तोड़ हेलीकाप्टर गिराने का काम किया था, तो जनता ने धूल चटाया है। अलग राज्य की मांग इसी गोल्फ मैदान से शुरू हुआ था। भाजपा 17 साल राज्य की। जो काम नही हुआ है वो काम एक साल में पूरा होगा। शिक्षा मंत्रालय बहुत कठिन है, शिक्षा का अलख जगाने का काम होगा। स्थानीय भाषा ओलचिकी की पढ़ाई होगी। खोरठा को आगे ले जाएंगे। विकास में सहयोग करें। इनके अलावा टुंडी विधायक मथुरा महतो, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी, मन्नू आलम, देबू महतो, कंसारी मंडल, रमेश टुडू, पवन महतो समेत प्रखंड पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित किया। 

पारंपरिक हथियारों के साथ पहुंचे झामुमो समर्थक 

मंगलवार की शाम चार बजे से ही कार्यकर्ताओं का गोल्फ मैदान में आना  शुरू हो गया था। पारंपरिक हथियारों, पार्टी के झंडा के साथ पहुंच रहे थे। इस दौरान छऊ नृत्य, कलश नृत्य की भी प्रस्तुति हुई। विभिन्न मोर्चा और प्रखंड के नेता अपने समर्थकों के साथ जुलूस लेकर पहुंचे थे। टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि महागठबंदन की सरकार है। गांव में आज भी समस्या है। इसका निदान करना है। बन्द स्कूलों को चालू किया जाएगा। कोयलांचल में बेरोजगारी है। आइएसएम ने काफी जमीन गरीबों की ली है, लेकिन नौकरी नही दी। आम लीगों का रास्ता बंद कर दिया। करमाटांड़ में जमीन बीसीसीएल ने ली नियोजन नही दिया। मुकुंदा में प्रोजेक्ट फैल हुआ, लेकिन जमीन को वापस नही किया गया। सड़क के लियेचौडि़करण हुआ मुआवजा नही दिया। टुंडी में रोजग़ार नही मिलने के कारण वाक्यां हो रहा है। नियोजनालय में निबंदहन शुरू हुआ है। उम्मीद जगी है। तानाशाही के कारण ही रघुवर सरकार चली गई है। महागठबंदहं की सरकार जनता की सभी उम्मीदों को ओर करेगी। मंच पर पहुंचे शिबू सोरेन ने जहां हाथ जोड़ सभी का अभिवादन किया वहीं हेमंत ने हाथ हिलाकर। कार्यक्रम को लेकर पूरा गोल्फ मैदान भर हुआ था।

पार्टी के साथ सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात 

मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीधे धनबाद परिसदन पहुंचे थे। यहां उनसे मिलने के लिए कांग्रेसी नेता जलेश्वर महतो, जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, चैंबर पदाधिकारी समेत अन्य पहुंचे थे। परिसदन के अपने कमरे में जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत ने झामुमो व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमितेश सहाय को बुलाया। करीब सवा घंटे तक बैठक चली। सहाय ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने धनबाद की औद्यागिक स्थिति की जानकारी ली। यहां के व्यवसायियों की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने बताया कि झारखंड में उद्योगों और व्यवसाय के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हर मुमकिन कार्य करने के लिए तैयार हैं। सहाय से भेंट वार्ता के बाद उपायुक्त अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता की। इसके बाद वे अपने कमरे से बाहर आए और कांग्रेस के नेताओं तथा चैंबर सदस्यों से भी मिले। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.